पंजीयन कार्यालय

25 मार्च एवं 29 से 31 मार्च अवकाश दिवस में खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय

रायगढ़, 24 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य (मुद्रांक एवं पंजीयन)आय शासन को अधिक से अधिक राजस्व प्रदाय करने के उद्देश्य से 25 मार्च एवं 29 से 31 मार्च 2025 तक शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्य करने हेतु निर्देश दिए है।
उल्लेखनीय है कि पंजीयन विभाग राज्य के लिए राजस्व संग्रहण करने वाला एक प्रमुख विभाग है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम माह पूर्ण होने में मात्र 7 दिवस ही शेष है। मार्च के माह में पक्षकारों द्वारा सर्वाधिक पंजीयन कराया जाता है। अतएव जनसुविधा एवं राजस्व संग्रहण को दृष्टिगत रखते हुए आगामी शासकीय अवकाश के दिनों में पंजीयन कार्यालय खोलकर नियमित पंजीयन कार्य कराया जाना है। अतएव 25 मार्च को भक्त माता कर्मा जयंती, 29 मार्च माह का अंतिम शनिवार, 30 मार्च माह का अंतिम रविवार एवं 31 मार्च 2025 ईद-उल-फितर को शासकीय अवकाश है। उक्त शासकीय अवकाश के दिनों में भी दस्तावेजों के पंजीयन हेतु पंजीयन कार्यालय खुला रहेगा। साथ ही 31 मार्च 2025 तक शासकीय लेनदेन जारी रखने के लिए जिला पंजीयक, कोषालय अधिकारी एवं भारतीय स्टेट बैंक के संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी हुए है।

Latest news
तनाव मुक्त होकर स्वस्थ मन से पढ़ाई करें - वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी...कक्षा 10वीं-12वीं के विद्यार्थियो... आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए प्रदत्त टी.एच.आर.में शुगर की मात्रा में की गई कमी...बच्चों के पोषण स्तर क... स्मार्ट क्लासरूम एवं आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण, रायगढ़ शिक्षा उन्नयन की दिशा में सशक्त कदम...वित्... रायगढ़ जिले में आवारा कुत्तों के लिए एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान तेज, अब तक 67 कुत्तों को लगाया गया टीक... रेडक्रॉस द्वारा 106 कर्मियों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड का दिया गया प्रशिक्षण पुसौर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, बाजार परिसर में अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र, एसडीओपी प्रभात पटेल ने बाल अधिकार, पॉक्सो और साइबर अपराध पर... लापता नाबालिग ओडिसा से बरामद, नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भे... महानगर के तर्ज पर विकसित होता रायगढ़ शहर, स्मार्ट सुविधाओं और बड़े प्रोजेक्ट्स से बदल रही तस्वीर...व... जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : छातामुड़ा चौक पर 25 टन अवैध कबाड़ से भरी ट्रक के साथ वाहन चालक गिरफ्...