पुलिस कार्यशाला

कार्यशाला : एनडीपीएस मामलों की विवेचना पर कार्यशाला आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

22 मार्च, रायगढ़ । पुलिस मुख्यालय के दिशा’निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में प्रत्येक शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में अपराध और मर्ग मामलों की त्रुटिहीन विवेचना के उद्देश्य से कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज, 22 मार्च 2025 को, पुलिस नियंत्रण कक्ष में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, उन्नति ठाकुर, सुशांतो बनर्जी, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल समेत जिला मुख्यालय के थाना और चौकी प्रभारी तथा विवेचक शामिल हुए, जबकि तहसील क्षेत्र के थाना प्रभारियों ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। कार्यशाला में एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे और उप निरीक्षक गिरधारी साव ने एनडीपीएस मामलों की विवेचना में संभावित त्रुटियों और न्यायालय द्वारा पारित निर्णयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विवेचना अधिकारियों द्वारा की जाने वाली सामान्य चूकों और उनके प्रभाव पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने एनडीपीएस मामलों में प्रभावी और सटीक विवेचना पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में मजबूत साक्ष्य संकलन और विधिक प्रक्रियाओं का पालन आवश्यक है ताकि दोषियों को न्यायालय से कठोर दंड दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विवेचकों को विधिक प्रक्रियाओं में दक्ष बनाने के लिए आवश्यक हैं और आगे भी विभिन्न जटिल विषयों पर इसी प्रकार कार्यशालाओं का आयोजन जारी रहेगा।

Latest news
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार... “अभियान संवेदना” के... मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विध... रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें - 5 करोड़ 62 लाख की शकरबोगा सांपखार मुख्य मार्ग से कोसमपाली सहित त... अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ - अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा... धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की... पुरी हो रही मोदी जी की गारंटी…ओपी चौधरी - छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का तोहफा... एमएसपी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली एवं विभिन्न गतिविधियों से बिखे... दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज...8 आरोप... यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर स... दीपावली एवं छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ वेदिक इंटरनेशनल स्कूल