कचरा डंप स्थल

कचरा डंप स्थल का हो रहा है विभिन्न कला आकृतियों से सौंदर्यीकरण,आकर्षण का बना केंद्र


रायगढ़। शहर के जहां पर भी गार्बेज प्वाइंट (कचरा डंप स्थल) है, उसे नए प्रयोग के तहत विभिन्न कला आकृतियों से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के मार्गदर्शन में सौंदर्यीकरण के नित नए कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। अम्बेडकर चौक और टीवी टॉवर रोड स्थित शिव मंदिर के पास लोगों के द्वारा प्रतिदिवस कचरा फेंका जाता था, जिससे वहां की सुंदरता व मुख्य मार्ग होने के कारण बहुत ही खराब हो गया था। गंदगी आंखों को चुभती थी और आने जाने वालों के मन में सफाई नहीं होना या गंदगी शहर की धारणाएं बनती थी। इसलिए यहां की सफाई कर वहाँ कबाड़ से बॉस बल्ली,पानी की बोतल,सीमेंट बैठने की बैंच रख कर शिव मंदिर के पास गाँव की बाड़ी की थीम व अम्बेडकर चौक पर स्वच्छ रायगढ़ लिखकर बेंच रखकर बैठक व्यवस्था बनाया गया है। इस कार्य को निगम के सफाई दरोगा संजय यादव ने अंजाम दिया, जिसकी आयुक्त श्री क्षत्रिय द्वारा प्रशंसा की गई। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने कहा कि शहर के ऐसे ही कचरा डंप साइट को चिन्हांकित किया गया, जहां पर विभिन्न थीम और कला आकृतियों पर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम कार्यालय को भी व्यवस्थित और एक नया रूप देने का कार्य भी जारी है, जल्द ही निगम क्षेत्र के वासियों को सुगमता से सुविधा और साज सज्जा से परिपूर्ण निगम कार्यालय देखने को मिलेगा।

Latest news
रायगढ़ पुलिस की अवैध कबाड़ पर अब तक की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ समेत 4.90 करोड़ से अधिक की संपत्ति ... जगदगुरू शंकराचार्य को स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चरित्र - कांग्रेस....शंकराचार्य का अपमान... कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण...विद्यार्थियों से स... सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते नालवा स्टील एंड प्रा. लि. ने किया भूमि पूजन... गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र...खनन प्रभावित क्षेत्र तमनार और क... माध्यमिक शालाओं की शैक्षणिक गुणवत्ता पर फोकस, प्रधान पाठकों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...छात... महिला क्रिकेट सत्र की शुरूआत...अंडर 15 व 19 का ट्रायल 28 को धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई...डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित, फड़ प्रभारी कार्य से... टीईटी परीक्षा 1 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल गठित ग्राम पंचायत सचिव गिरधर साहू निलंबित