नगर निकाय चुनाव

नगरीय निकाय चुनाव 2025##गणन अभिकर्ताओं के नियुक्ति के संबंध में दिशा-निर्देश

रायगढ़, 11 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 अंतर्गत 15 फरवरी 2025 को केआईटी कालेज गढ़उमरिया में प्रात: 6 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना का कार्य कुल 48 टेबल में किया जाएगा। जिसमें महापौर के मामले में प्रत्येक गणना मेज के लिए एक गणन अभिकर्ता तथा पार्षद के मामले में वार्ड में मतदान केन्द्रों की संख्या 5 तक हो तो केवल 1 गणना अभिकर्ता अन्यथा 2 गणन अभिकर्ता नियुक्त किया जाना है। अभ्यर्थी या उसके निर्वाचन अभिकर्ता स्वयं रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर गणन कार्य का देखरेख कर सकता है। गणन अभिकर्ता की नियुक्ति निर्धारित प्रारूप-13 (नियम 35 (1))में अभ्यर्थी/ निर्वाचन अभिकर्ता के हस्ताक्षर एवं गणन अभिकर्ता के हस्ताक्षर में 2 पासपोर्ट साईज फोटो 12 फरवरी 2025 को दोपहर 3 बजे तक अनिवार्यत: प्रस्तुत करें। ताकि गणन अभिकर्ता का परिचय पत्र मतगणना दिनांक को पूर्व जारी की जा सके।

Latest news
रायगढ़ पुलिस की अवैध कबाड़ पर अब तक की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ समेत 4.90 करोड़ से अधिक की संपत्ति ... जगदगुरू शंकराचार्य को स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चरित्र - कांग्रेस....शंकराचार्य का अपमान... कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण...विद्यार्थियों से स... सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते नालवा स्टील एंड प्रा. लि. ने किया भूमि पूजन... गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र...खनन प्रभावित क्षेत्र तमनार और क... माध्यमिक शालाओं की शैक्षणिक गुणवत्ता पर फोकस, प्रधान पाठकों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...छात... महिला क्रिकेट सत्र की शुरूआत...अंडर 15 व 19 का ट्रायल 28 को धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई...डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित, फड़ प्रभारी कार्य से... टीईटी परीक्षा 1 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल गठित ग्राम पंचायत सचिव गिरधर साहू निलंबित