विकास कार्य

तीन तालाबों सहित, रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में 18 करोड़ के निर्माण कार्यों की स्वीकृति…”सुग्घर रईगढ़ ” की परिकल्पना अब सही अर्थों में होगी साकार

अधोसंरचना में होगा सुधार , तालाब संवरेंगे , सौंदर्यीकरण के साथ मिलेंगी बेहतर सुविधाये

रायगढ़ शहर के लिए थोक में कार्यों को मंजूरी, 20 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

ओ पी चौधरी की पहल पर रायगढ़ तेजी से गढ़ रहा विकास के नए प्रतिमान

नगर विकास के लिए ओपी चौधरी ने खोला खजाने का मुंह

रायगढ़। ‘ सुग्घर रईगढ़ ‘ का बोर्ड चस्पा कर पूर्व भाजपा शासन काल में हुए विकास कार्यों का झूठा श्रेय हासिल करने का विफल प्रयास करने वाली कांग्रेस के सत्ताच्युत होते ही एक बार फिर रायगढ़ के भाग खुल गए हैं । बीस करोड़ की लागत से दर्जनाधिक ऐसे विकास हाल ही में मंजूर हुए हैं जिनसे ना केवल निगम क्षेत्र में अधोसंरचना में सुधार होंगे बल्कि सौंदर्यीकरण की दिशा में भी मील का पत्थर सिद्ध होगा । खूबसूरती के नए प्रतिमान बनेंगे जो वास्तव में ‘सुग्घर रईगढ़ ‘ की परिकल्पना को सही अर्थों में साकार करेंगे ।रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों, अधोसंरचना सुधार और सौंदर्यीकरण के डेढ़ दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इन कार्यों के लिए कुल 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। रायगढ़ के विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर नगर निगम क्षेत्र में इन महत्वपूर्ण कार्यों के स्वीकृति मिली है। इन कार्यों का उद्देश्य शहर की अधोसंरचना को सुधारना, सौंदर्यीकरण और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

रायगढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तालाबों के सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के कार्यों के माध्यम से न केवल शहर का सौंदर्य बढ़ेगा बल्कि स्थानीय लोगों को भी एक नई पहचान मिलेगी। मिठ्ठुमुडा तालाब, फटहामुडा तालाब और सराईभददर तालाब के सौंदर्यीकरण और संरक्षण का कार्य शहर की ऐतिहासिक धरोहर को बचाने तथा जल संरक्षण में सुधार लाने के लिए किया जा रहा है।

कयाघाट चौक से नगर निगम रायगढ़ कार्यालय तक रेल्वे ओवर ब्रिज का सौंदर्यीकरण भी शामिल है, जो यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगा एवं शहर के बाहरी हिस्सों को भी मुख्य नगर से जोड़ेगा। इसके साथ-साथ शहीद चौक व हेमू कलाणी चौक के निर्माण कार्य को भी स्वीकृति मिली है। इससे इन स्थानों को एक नया स्वरूप मिल सकेगा।

इसके अलावा महाराणा प्रताप चौक के निर्माण कार्य और मूर्ति स्थापना को मंजूरी दी गई है, जो शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाएंगे। शहर के मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट पोल में रंग रोगन कार्य और चक्रपथ सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा। इनसे न केवल सड़क सुरक्षा में सुधार होगा, बल्कि रात के समय शहर का दृश्य भी आकर्षक बनेगा। बाबाधाम पार्क में लेजर लाइट और साउंड शो के आयोजन के लिए कार्य किए जाएंगे, जो पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए एक नई आकर्षक गतिविधि साबित होगी।

इसी तरह छातामुडा चौक से चंद्रपुर रोड तक स्ट्रीट लाइट कार्य, कलेक्ट्रेट परिसर के सामने पंचतत्व पार्क का विकास, खर्राघाट केलो ब्रिज और पुराने रपटा पुल का जीर्णोद्धार कार्य, पुराने चक्रधर ब्रिज का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्य और सत्तीगुड़ी चौक स्थित भरत कुप का सौंदर्यीकरण कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं। इनसे शहर में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और सौंदर्य में सुधार होगा, जिससे शहरवासियों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी।

इन कार्यों की स्वीकृति से रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में न केवल अधोसंरचना में सुधार होगा, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इससे शहर की पहचान और भी सुदृढ़ होगी और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

निर्माण कार्यों की सूची
👉वार्ड क्रमांक 37 मिट्ठू मुड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण कार्य हेतु 377.62लाख
👉वार्ड क्रमांक 32 फटाहा मुडा तालाब का सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण हेतु 327.75 लाख
👉 वार्ड क्रमांक 34 सराई भद्दर तालाब का सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण कार्य हेतु 81.39 लाख
👉 काया घाट चौक से नगर निगम रायगढ़ कार्यालय तक रेलवे ओवरब्रिज का सौंदर्यीकरण
हेतु 125.96 लाख
👉 शहीद चौक निर्माण कार्य हेतु 4.53
👉हेमू कालानी चौक निर्माण कार्य 5.96 लाख
👉चक्र पथ सौंदर्यीकरण हेतु कार्य 31.24 लाख
👉शहर के समस्त मुख्य मार्गों के स्ट्रीट लाइट पोल में रंग रोगन कार्य 27.50 लाख
👉 महाराणा प्रताप चौक निर्माण कार्य एवं मूर्ति स्थापना कार्य हेतु 17.50 लाख
👉सहस्त्रबाहु चौक निर्माण एवं मूर्ति स्थापना कार्य हेतु 31.20लाख
👉छाता मुड़ा चौक से चंद्रपुर रोड नगर निगम सीमा तक स्ट्रीट लाइट कार्य 115.00 लाख
👉कलेक्ट्रेट परिसर के सामने उद्यान पंच तत्व पार्क विकास हेतु 198.97लाख
👉खर्रा घाट केलो ब्रिज
सौं सौंदर्यीकरण कार्य एवं पुराना रपटा पुल का जीर्णोद्धार कार्य स्ट्रीट लाइट नवीनीकरण रोड नाली 3D आर्ट आदि हेतु 118.20 लाख
👉 जेल परिसर किलो ब्रिज
सौंदरीकरण स्ट्रीट लाइट नवीनीकरण 3D आर्ट हेतु 66.50 लाख
👉ओल्ड चक्रधर ब्रिज
सौंदरीकरण कार्य एवं जीणोद्धार कार्य स्ट्रीट लाइट नवीनीकरण 3D आर्ट हेतु 95.00 लाख
👉शक्ति गुड्डी चौक स्थित भरतकूप का सौंदरीकरण कार्य
22.54 लाख
👉 बाबा धाम पार्क में लेजर लाइट एवं साउंड शो हेतु कार्य 200.00 लाख
👉नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गों के डिवाइडर एवं फुटपाथ एवं चौक का उन्नयन कार्य 175.00 लाख
कुल 2001.86 लगत

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...