स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को मिला लाभ

बनोरा ट्रस्ट की झारखंड राज्य की इकाई आत्म अनुसंधान केन्द्र आदर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…1997 से संचालित 34 वे स्वास्थ्य शिविर में मिला 82 मरीजों को लाभ

रायगढ़ :- अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की निकटवर्ती राज्य झारखंड के गुमला जिले के आदर स्थित आत्म अनुसंधान केंद्र में विगत रविवार को 34 वा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 82 मरीजों को निःशुल्क जांच के साथ दवा का लाभ मिला। वर्ष 1997 से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।शिविर में डॉ संजय प्रसाद, डॉ अश्विनी, डॉ सीमा प्रकाश, डॉ स्मृति ने अपनी सेवाएं दी मरीजों के ब्लड प्रेशर शुगर सहित अन्य आवश्यक जांच कर रोगों के निदान हेतु परामर्श दिया गया एवं मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।विदित हो कि पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के कुशल निर्देशन में सभी शाखाओं में मानव सेवी गतिविधियां जारी है।जीवन की मूलभूत आवश्यकता चिकित्सा को लेकर विभिन्न शाखाओं में शिविर आयोजित किए जाते है जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देते है ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली साधन विहीन जनता के लिए ये शिविर वरदान साबित हो रहे है। राष्ट्र निर्माण की दिशा में अघोर गुरु ट्रस्ट बनोरा का योगदान सराहनीय है।

डभरा 6 मरीजों रायगढ़ में 35 मरीजों को मिला लाभ
अघोरेश्वार भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र अघोर आश्रम डभरा में सोमवार को आयोजित होम्योपैथ शिविर में डॉक्टर नवीन पटेल ने 06 मरीजों का निशुल्क उपचार कर निः शुल्क दवा का वितरण किया वही बुधवार को रायगढ़ की मुख्य शाखा में आयोजित होम्योपैथ शिविर में डॉक्टर एस के गुप्ता ने 35 मरीजो का निःशुल्क उपचार कर दवा का वितरण किया।

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...