शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना

शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत नवीन केंद्र का शुभारंभ…योजनान्तर्गत 227 श्रमिकों को 56 लाख से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से हुआ हस्तांतरित

रायगढ़, 24 दिसम्बर 2024/ श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज वचुर्अल माध्यम से श्रम विभाग अंतर्गत संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र का शुभारंभ जिंदल पॉवर लिमिटेड तमनार के बाह्य परिसर में किया। मौके पर श्रम सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी वीसी के माध्यम से जुड़ी रही।
श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने श्रमिकों को संबोधन करते हुए कहा कि यह सुशासन की सरकार है जो श्रमिक के पूरे परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्रमिकों को योजना के बारे में जानकारी दी तथा अधिक से अधिक श्रमिकों को इस योजना से लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने रायगढ़ जिले के पंजीकृत 227 श्रमिकों को विभिन्न योजना अंतर्गत 56 लाख 19 हजार 500 रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए। शुभारंभ पश्चात उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने अपने हाथों से श्रमिकों को बहनों को खाना भी परोसा। इस अवसर पर श्री गोकुलानंद पटनायक, श्री विनायक पटनायक, श्री सतीश बेहरा, श्री सीताराम पटनायक और जेपीएल प्रबंधन से श्री संदीप सांगवान, श्री आरपी पांडे, श्री राजेश रावत और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

Latest news
अज्ञात ट्रक के चपेट में बाइक सवार पिता पुत्र की  मौत.. दो अन्य घायल वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद...चांपा में गुप्त ग... रायगढ़ में ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था,पंच परिवर्तन’  एवं 150 वीं जयंती वन्देमातरम' प्रदर्शनी का भव्य शु... खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा एक दिवसीय लाइसेंस पंजीयन शिविर 26 फरवरी को...छोटे-बड़े कारोबारियों को ... क्लब फुट का समय पर इलाज बना बच्चों के लिए वरदान, पोंसेटी तकनीक से मिल रही नई जिंदगी...260 से अधिक बच... उधारी रकम के विवाद पर पड़ोसियों के बीच मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार... आरोपियों ने हाथ मुक्के और ब्लेड... एनटीपीसी लारा में शुरू हुआ एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय का बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई... ... भारतीय डाक विभाग की वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को सोलर नल-जल योजना से कुमा गांव में पहुंच रहा हर घर स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए घंटों कतार से मिली मुक्त...