विकास कार्य

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को किया रवाना…जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा एम्बुलेंस का लाभ, स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा विस्तार

रायगढ़, 18 दिसम्बर 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज विधायक कार्यालय रायगढ़ से विधायक निधि से खरीदी हुई दो एम्बुलेंस को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के काफी सारे जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे है, लेकिन विधायक निधि से एम्बुलेंस देकर आत्मिक संतुष्टि मिल रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जरूरतमंद मरीजों को इसका लाभ मिल पाएगा और स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में विस्तार होगा।
उल्लेखनीय है कि एसयूवी टाईप एम्बुलेंस से छोटे गलियों में पहुंचने में सुविधा होने के साथ ही मरीजों को स्थानांतरित करने एवं त्वरित इलाज मिलने में आसानी होगी। इस अवसर पर श्री गुरूपाल भल्ला, श्री मुकेश जैन, श्री विवेक रंजन सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री पंकज कंकरवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Latest news
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र....गांव म... 41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक....टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के ल... राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा...56 ग्रामों के 799 बि... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच....उच्च जोखिम... मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास, हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात...पुनर्वासि... प्री बी.एड. एवं बी.एस.सी.नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को...17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों प... “ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़.... रायगढ़ ... दुर्गम पहाड़ों के बीच सेवा का जज्बाः शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी...महतारी व... जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर...कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधि... वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद