जल जीवन मिशन

जल जीवन मिशन से घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल, समय की हो रही बचत…तारा मांझी ने कहा लाइन लगाने से मिली राहत, काम हो रहा समय पर पूरा

रायगढ़, 8 दिसम्बर 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के अथक प्रयास के परिणाम स्वरुप आज प्रदेश में हर घर नल, हर घर जल के ध्येय वाक्य के साथ पेयजल पहुंचने की योजना ग्रामीण क्षेत्रों में फलीभूत होती दिखाई दे रही है। आज घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है, वहीं महिलाओं को हैंडपंप की लाइन से मुक्ति मिली है।
विकासखंड पुसौर के ग्राम रेंगालपाली निवासी तारा मांझी कहती है हमारे बस्ती में पेयजल की काफी समस्या थी, परिवार बड़ा है लिहाजा पानी की खपत भी उतनी होती है। हैंडपंप में पानी भरने के लिए दूरी तय करना और लाइन में लगकर पानी भरना, बहुत कष्ट दायक हो जाता था। आज जल जीवन मिशन के तहत घर में नल लग चुका है, जिससे जीवन आसान हो गया है। नल में नियमित रूप से समय पर दो बार पानी आता है। जो पूरे परिवार के लिए पर्याप्त है, साथ ही नहाने, कपड़े धोने, बर्तन साफ करने एवं घर के दूसरे काम आसानी से हो रही है, जिससे परिवार के सभी लोग बहुत खुश हैं। पानी की समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है।
तारा मांझी कहती कि योजना से हमारे जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है। पानी की घर पहुंच सुविधा से अब खाना-पीना और बाकी सारे काम समय पर आसानी से हो रहा है। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचने की पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित की।

Latest news
तनाव मुक्त होकर स्वस्थ मन से पढ़ाई करें - वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी...कक्षा 10वीं-12वीं के विद्यार्थियो... आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए प्रदत्त टी.एच.आर.में शुगर की मात्रा में की गई कमी...बच्चों के पोषण स्तर क... स्मार्ट क्लासरूम एवं आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण, रायगढ़ शिक्षा उन्नयन की दिशा में सशक्त कदम...वित्... रायगढ़ जिले में आवारा कुत्तों के लिए एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान तेज, अब तक 67 कुत्तों को लगाया गया टीक... रेडक्रॉस द्वारा 106 कर्मियों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड का दिया गया प्रशिक्षण पुसौर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, बाजार परिसर में अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र, एसडीओपी प्रभात पटेल ने बाल अधिकार, पॉक्सो और साइबर अपराध पर... लापता नाबालिग ओडिसा से बरामद, नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भे... महानगर के तर्ज पर विकसित होता रायगढ़ शहर, स्मार्ट सुविधाओं और बड़े प्रोजेक्ट्स से बदल रही तस्वीर...व... जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : छातामुड़ा चौक पर 25 टन अवैध कबाड़ से भरी ट्रक के साथ वाहन चालक गिरफ्...