महतारी वंदन योजना

आभार जताने पहुंची सरस्वती यादव को मुख्यमंत्री ने रिमोट थमा कर कहा आज आप ही प्रदेश की सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि जारी करें…मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सहजता से 3 दिसंबर सरस्वती यादव के लिए हो गया खास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की झलक, हितग्राही से जारी करवाई महतारी वंदन की दसवीं किश्त

रायगढ़, 4 दिसंबर 2024/रायगढ़ की सरस्वती यादव के लिए 3 दिसंबर का दिन खास हो गया। दरअसल रायगढ़ में मुख्यमंत्री श्री साय विकास कार्यों के लोकार्पण और महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त जारी करने पहुंचे थे। इस दौरान महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाएं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताने पहुंची। रायगढ़ की सरस्वती यादव भी महिलाओं के इस समूह में शामिल थी। मंच में पुष्पगुच्छ देकर जब उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण की इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया। तो मुख्यमंत्री श्री साय ने सरस्वती को रिमोट थमाते हुए कहा कि आज आप ही महतारी वंदन योजना की राशि जारी करें। सरस्वती को सहसा विश्वास नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज आपके हाथों प्रदेश के 70 लाख माताओं बहनों के खाते में योजना की दसवीं किश्त के रूप 652 करोड़ जारी होंगे।
सरस्वती बताती हैं जब राशि जारी कर मंच से नीचे उतर रही थी तो पता चला यह पहली बार हुआ है जब किसी योजना के हितग्राही से ही मुख्यमंत्री ने राशि जारी करवाई है। यह जानकर खुशी और बढ़ गई।खुशियों का जो नोटिफिकेशन हर माह मुझे मिलता है, आज बटन दबा कर प्रदेश की 70 लाख माताओं बहनों को खुशियों का यह नोटिफिकेशन भेजने का मौका मुझे मिला है। यह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सहजता है जो उन्होंने योजना की एक हितग्राही को इतना बड़ा अवसर दिया। यह पल ताउम्र नहीं भूल सकती।
यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन, उनकी सहजता की झलक थी। जो उन्होंने पहली बार एक हितग्राही से ही पूरे प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जारी करवाई। उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना की दस किश्तों में महिलाओं को 6530 करोड़ रूपये अंतरित किए जा चुके हैं।

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...