झारखंड विधानसभा चुनाव

भाजपा की सरकार आने पर छग ओडिसा की तर्ज पर बदलाव महसूस करेंगी महिलाएं – ओपी चौधरी…हजारी बाग की नामांकन रैली में सत्ताधारी दल झामुको पर जम कर बरसे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ । झारखंड के हजारीबाग कर्जन मैदान में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद एवं मांडू उम्मीदवार तिवारी महतो की नामांकन रैली-सभा में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा भाजपा की सरकार आने पर छग एवं ओडिसा की तर्ज पर झारखंड की माताएं बहने भी बड़ा बदलाव महसूस करेगी। विधायक रायगढ़ ने कहा वे छग में हर महीने महिलाओं को वितरित की जाने वाली फाइल में हस्ताक्षर करते है। निकटवर्ती राज्य ओडिसा में भाजपा की सरकार आने पर महिलाओं को लाभ मिला। भाजपा के लिए सत्ता को जनता की सेवा निरूपित करते हुए भाजपा नेता ने कहा आज यहां कार्यकर्ताओं व जनता जर्नादन की उपस्थिति भाजपा के प्रति समर्थन-एकता का प्रतीक है।मजबूत-विकसित झारखंड के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए ओपी चौधरी सत्ता धारी दल झामुमो पर भी जमकर बरसे। झामुमो ने युवाओं महिलाओं के सपनों को चकना चूर किया है। अब भाजपा इसे पूरा करने का काम करेगी। झारखंड निर्माण के 25 बरस पूरे होने के बाद भी शिक्षा, स्वास्थ्य व इंफ्रास्ट्रक्चर का समुचित विकास नहीं हो पाया । भाजपा की सरकार बनते ही शिक्षा स्वास्थ्य समेत इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तीव्र गति से कार्य होगा। महिलाओं को हर माह 2100 की राशि सभी परिवारों को 500 रूपये में एलपीजी सिलेंडर युवाओं को भत्ता एवं आवास देने का बढ़ा कार्य भाजपा की सरकार करेगी।भाजपा के पास विकास का रोड मैप है विकास की किरणे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यही भाजपा का लक्ष्य है। भाजपा की राजनीति को ओपी ने अन्य दलों के खिलाफ धर्म युद्ध की संज्ञा देते हुए कहा झारखंड के नागरिकों के सपनों का झारखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य है।

Latest news
मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में करें काम: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी...गर्भ... चक्रधरनगर पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 26 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार पीएम सूर्यघर योजना से मुफ्त बिजली की राह हुई आसान, बिजली बिल में दिख रहा असर...जिंदगी में पहली बार द... संस्कार स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रथोत्सव...विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निकाली गई महाप्रभु जगन्... पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग की हत्या, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ग्राम लोईग में चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार जोरापाली इंडस्ट्रीज से चोरी का कोतरारोड़ पुलिस ने किया पर्दाफाश... एक विधि के साथ संघर्षरत बालक समेत... नि:शुल्क नीट और जेईई कोचिंग कक्षाओं के संचालन के लिये आयोजित हुई दो दिवसीय कार्यशाला...कार्यशाला में... अब से हर सोमवार दोपहर 12.30 बजे से होगा कलेक्टर जनदर्शन...जनदर्शन के आयोजन दिवस में हुआ फेरबदल, मंगल... भेलवाटिकरा आयुष स्वास्थ्य मेला में 430 मरीजो का हुआ निशुल्क उपचार