अवैध धान

अवैध रूप से भंडारित धान के विरुद्ध संयुक्त जांच दल की कार्यवाही… 2321 बोरी धान जप्त…

कलेक्टर  गोयल के निर्देशन में अवैध धान रोकने लगातार चलेगी कार्यवाही

रायगढ़, 19 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 14 नवंबर से शुरू हो गई है, जो आगामी 31 जनवरी 2025 तक किया जाना है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में अवैध धान परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय रोकने हेतु संयुक्त दल गठित किया गया है। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खाद्य, सहकारिता, मंडी एवं विभिन्न जिला स्तर के अधिकारियों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन अवधि के दौरान कोचिया/बिचौलिया एवं उड़ीसा राज्य से अवैध धान परिवहन कर जिले में विक्रय करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। जिनके द्वारा लगातार छापेमारी, औचक निरीक्षण किया जा रहा है जिसमें आज दिनांक तक कोचिया/बिचौलियों के विरूद्ध कुल 14 प्रकरण में 2321 बोरा कुल वजन 928.40 क्विंटल धान जब्त करते हुए मंडी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इसके अतिरिक्त जिले में 13 स्थानों को चिन्हांकित कर अवैध धान परिवहन रोकने हेतु चेक पोस्ट स्थापित किये गये है, जिसमें विकास खण्ड रायगढ़ में भुईयापाली, बेहरापाली, बेलरिया, सकरबोगा, विकास खण्ड पुसौर में लारा, रेंगालपाली, एकताल, विकास खण्ड लैलूंगा में जमुना, तोलमा (बाजार के पास), हाड़ीपानी (बाजार के पास) लमडांड, विकास खण्ड तमनार में हमीरपुर, विकास खण्ड धरमजयगढ़ में हाटी, विकास खण्ड खरसिया में पलगड़ा (वन विभाग नाका) सम्मिलित है। उक्त सभी स्थानों पर राजस्व विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, मंडी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की तीन पालियों में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।

Latest news
ब्राम्हण सेवा समिति की अध्यक्ष बनी मीना शर्मा...सर्व सम्मति से हुआ चयन, संगीता को भी जिम्मेदारी विवाहित महिला की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म एवं एक्सटॉर्शन के आरोपी क... नए शिक्षा सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने जुटे प्रधान पाठक, प्रवेश उत्सव और एफएलएन पर बनी रणनीति... "आदित्य परिवार की बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, नेपाल में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व" मेडिकल कॉलेज के पीछे स्टंटबाजी पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई... सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बा... नैनो उर्वरकों से मिली बेहतर पैदावार, उर्मिला यादव की सफलता से प्रेरित हो रहे किसान...पिछले वर्ष मिले... ग्राम पंचायत सचिव भीचरण पटेल निलंबित लैलूंगा का जवाफूल बन रहा किसानों की समृद्धि का जरिया...बढ़ती मांग के बीच बीज और चावल लेने पहुंच रहे ... रायगढ़ पुलिस की देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफ... चौहान समाज ब्लॉक पुसौर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम भव्यता के साथ संप...