भारतीय जनता पार्टी,मंडल कुड़ुमकेला संगठन पर्व मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न , रत्थू गुप्ता ने किया चुनाव अधिकारियों की घोषणा

घरघोड़ा। भाजपा मंडल कुडुमकेला में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी संगठन चुनाव को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला दिनांक 14 नवम्बर 2024,दिन गुरुवार को संपन्न हुआ, उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन पर्व के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, आगामी होने वाले बुथ चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र में, निर्वाचन अधिकारी, सह निर्वाचन अधिकारी का नाम मंडल चुनाव अधिकारी सम्माननीय रत्थु गुप्ता जी द्वारा घोषणा किया गया, जिसमें मुख्य रूप से सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी ,मंडल चुनाव अधिकारी श्री रत्थू गुप्ता जी जिला मंत्री (रायगढ़), नरेश पंडा जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारी कुड़ुमकेला मंडल,सुनील ठाकुर अधिवक्ता मंडल प्रभारी कुड़ुमकेला मंडल महामंत्री सुभाष गुप्ता , मंडल महामंत्री श् वेद कुमार राणा ,मंडल सदस्यता संयोजक एवं प्रदेश मीडिया संयोजक राजेश बेहरा ,सक्रिय सदस्यता संयोजक रमेश गुप्ता मंडल चुनाव संयोजक अभिराम गुप्ता, एवं मंडल के सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
