नगर निगम की बैठक

मुक्कड़ और कचरा डंपिंग पॉइंट करें खत्म -कमिश्नर क्षत्रिय… निगम कमिश्नर  बृजेश सिंह क्षत्रिय ने ली विभागों की परिचय बैठक…


रायगढ़। नवनियुक्त निगम कमिश्नर श्री बृजेश कुमार क्षत्रिय ने सभी विभागों की विभागीय परिचय बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मुक्कड़ एवं कचरा डंपिंग पॉइंट खत्म करने और शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।

सबसे पहले निगम तकनीकी शाखा के सभी इंजीनियर, क्लर्क की बैठक ली गई। इस दौरान निगम क्षेत्र अंतर्गत चल रहे सभी निर्माण कार्यों के संबंध में चर्चा की। इसी तरह उन्होंने आने वाले समय में कार्यों की स्वीकृति की स्थिति, टेंडर प्रक्रिया और डामरीकृत सड़क निर्माण की पूर्ण जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी इंजीनियर को कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य स्थल पर उपस्थित रहकर समय पर कराने के निर्देश दिए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली गई। बैठक में डंपिंग पॉइंट, मुक्कड़ आदि की जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने सभी सफाई दरोगा से परिचय और उनके वार्डों के संबंध में चर्चा की। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने आने वाले समय में स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए डंपिंग पॉइंट एवं मुक्कड़ को पूर्ण रूप से खत्म करने और डंपिंग पॉइंट से प्रति दिवस कचरा उठाने सुनिश्चित करने की बात कही। इस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी की जानकारी ली गई। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग पहले से कम नहीं होने और आगे अच्छा प्रदर्शन करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। टैक्स वसूली की स्थिति एवं चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए तय लक्ष्य, निर्माण एवं आवंटन की स्थिति की जानकारी ली। इसी तरह डे एनयूएलएम के तहत महिला स्व सहायता समूह की संख्या और उनको मिलने वाले लाभ की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना से ज्यादा संख्या में हितग्राहियों लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

मतदान केंद्रों में हो मूलभूत सुविधा

कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने आने वाले समय में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी उपअभियंताओं को उनके क्षेत्र में आने वाले सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों में शौचालय, पीने की पानी की उपलब्धता एवं दरवाजा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने आवश्यकता होने पर मतदान केंद्रो में मरम्मत कार्य जल्द ही करवाने एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करने सभी उपअभियंता को निर्देशित किया।

Latest news
तनाव मुक्त होकर स्वस्थ मन से पढ़ाई करें - वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी...कक्षा 10वीं-12वीं के विद्यार्थियो... आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए प्रदत्त टी.एच.आर.में शुगर की मात्रा में की गई कमी...बच्चों के पोषण स्तर क... स्मार्ट क्लासरूम एवं आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण, रायगढ़ शिक्षा उन्नयन की दिशा में सशक्त कदम...वित्... रायगढ़ जिले में आवारा कुत्तों के लिए एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान तेज, अब तक 67 कुत्तों को लगाया गया टीक... रेडक्रॉस द्वारा 106 कर्मियों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड का दिया गया प्रशिक्षण पुसौर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, बाजार परिसर में अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र, एसडीओपी प्रभात पटेल ने बाल अधिकार, पॉक्सो और साइबर अपराध पर... लापता नाबालिग ओडिसा से बरामद, नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भे... महानगर के तर्ज पर विकसित होता रायगढ़ शहर, स्मार्ट सुविधाओं और बड़े प्रोजेक्ट्स से बदल रही तस्वीर...व... जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : छातामुड़ा चौक पर 25 टन अवैध कबाड़ से भरी ट्रक के साथ वाहन चालक गिरफ्...