बिहा बइल उत्सव

नदियों से जुड़ी है देश वासियों की आस्था – ओपी चौधरी…ओडिसा के 7 दिवसीय बिहाबईल उत्सव में शामिल हुए छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ । झारखंड चुनाव प्रचार से वापस आते समय छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी निकटवर्ती राज्य ओडिसा के सुंदरगढ़ स्थित ईब नदी के तट पर आयोजित सात दिवसीय बिहाबईल उत्सव में शामिल हुए। यह उत्सव पहली बार आयोजित हुआ है। नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु मनाए जा रहे इस उत्सव में शामिल होकर ओपी चौधरी ने आम जनता को संबोधित भी किया। संबोधन के दौरान ओपी ने कहा नदी हम सभी के लिए पूजनीय है और सनातन धर्म में नदियों के प्रति देश वासियों के आस्था का इतिहास पुराना रहा है। सनातन धर्म में नदियों का महत्व बताते हुए ओपी ने कहा नदियों को देवी के रूप में पूजे जाने की परंपरा रही है ।नदियों की पूजा प्रकृति के प्रति आभार जताने का जरिया भी है। गंगा नदी को मोक्ष दायिनी माना जाता है। नदियों में स्नान पुण्यदायी माना जाता है।तन-मन की शुद्धि के साथ साथ अंतर्मन शांत होता है। नदियों के तट पर बहुत से तीर्थस्थल भी मौजूद हैं । नदियों के किनारे ही ऋषि-मुनियों ने ज्ञान प्राप्त किया था। नदियों से जुड़े विशेष त्योहार छठ पूजन एवं कुंभ मेला भारतीयों के जीवन में धार्मिक महत्व रखता है। वेद पुराणों में नदियों के महत्व को परिभाषित किया गया है। ऋग्वेद में सरस्वती जैसी पवित्र नदियों का उल्लेख है।सिंधु नदी के तट पर कई वेद और पुराणों की रचना हुई है। उत्सव के दौरान ओडिसा के डिप्टी स्पीकर भवानी शंकर भोई , झारसुगुड़ा विधायक टंकाधर त्रिपाठी सहित भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest news
चक्रधर समारोह के चौथे दिन बस्तर सांसद महेश कश्यप हुए शामिल आज जयंती पर विशेष ###राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा महान संत पूज्य अघोरेश्वर पूज्य अघोरेश्वर का ... श्रीमती श्वेता वर्मा ने कथक नृत्य से पूरे चक्रधर समारोह में बिखेरी यश की चांदनी चक्रधर समारोह 2025###रायगढ़ घराने की ठुमरी पर थिरकी बिलासपुर की इशिका गिरी...कथक नृत्य, सरस्वती वंदन... रायपुर से आई ओडिसी नृत्य की कलाकाराओं भूमिसूता मिश्रा एवं लिप्सा रानी ने दिखाया आकर्षक नृत्य कौशल रायगढ़ जिले में एसीबी की जबरदस्त कार्यवाही ,अब आबकारी उप निरीक्षक 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए धरा ग... चक्रधर समारोह 2025###ओड़िशी नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति से सजी चौथे दिन की सांस्कृतिक संध्या...डॉ. दीप... पुलिस अधीक्षक ने किया पूंजीपथरा थाने का वार्षिक निरीक्षण, कहा – “थाना आने वाले पीड़ित से सकारात्मक व... अवैध कबाड़ परिवहन पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई : 23 टन कबाड़ के साथ ट्रक को पकड़ा, करीब 17 लाख की ... लैलूंगा में दो लूटपाट कांड का पर्दाफाश, पुलिस ने दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर की दो मोटरसाइकिल बराम...