दुर्घटना

स्कार्पियो हुई दुर्घटना ग्रस्त , बच्चों सहित कई लोग बुरी तरह घायल , हॉस्पिटल में उपचार जारी

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जानकारी अनुसार ग्राम आमापाली गांव के पास एक बड़ी दुर्घटना घटित हो गई है। घटना शाम करीब 6.30 बजे एक तेज रफ़्तार स्कार्पियो सीजी 15 DN 1588 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा उतरी है । सड़क किनारे गड्ढा ज़्यदा होने के कारण गाड़ी भयानक तरीके से जा गिरी। जिसके कारण गाड़ी में मौजूद सभी लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में मौजूद सभी लोग चंद्रपुर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। तभी अचानक मोड़ में रास्ता नहीं दिखने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी।

बता दे कि जिस जगह दुर्घटना हुई वहा पहले भी एक ट्रक हादसा घटित हो चुका है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। तीक्ष्ण मोड़ पर कोई दिशा निर्देश का बोर्ड नहीं होने के कारण बार-बार दुर्घटनाग्रस्त होना अपने आप में सवाल खड़ा करता है की हादसों से बचने और हादसों से सीख लेकर सम्बंधित विभाग कोई कदम क्यों नहीं उठाती और ऐसे हादसों का सिलसिला कब तक चलता रहेगा।

Latest news
स्वास्थ्य और शिक्षा को नई संबल: एनटीपीसी लारा का एकताल में बहुआयामी सीएसआर अभियान कमिश्नर क्षत्रिय ने संजय मार्केट नाला निर्माण कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई फटकार...नवनिर्मि... साइबर और कोतवाली-चक्रधनरगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोर और 2 चोरी की बाइक खरीदने ... मॉल में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के अर्थिंग वायर चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा.....दो विधि से स... बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि : क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ऑटो चालकों पर रायगढ़ पुलिस ... अग्निवीर भर्ती 2026-27: शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रायगढ़ में मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण...... स्वामित्व योजना में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने तहसीलवार प्रगति की समीक्षा की...ग्रामीण आबादी भ... शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत मूल्यांकन पूर्ण..... बिहान की दीदियों की इको-फ्रेंडली बीज राखियों की धूम...कलेक्टर ने राखी खरीदकर समूह की महिलाओं का किया... जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमानुसार निराकरण के दिए नि...