दुर्घटना

सुपर एक्सल और एच एफ डीलक्स मोटर साइकिल में जबरदस्त टक्कर , दोनों चालक बुरी तरह घायल

रायगढ़ । चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महापल्ली के आयुर्वेद अस्पताल के सामने तिराहे पर एच एफ डीलक्स मोटर साइकिल और सुपर एक्सल बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। यह घटना दोपहर करीब 2 बजे के आस पास की है। शकरबोगा की ओर से आ रहे कोशमपाली निवासी सुभाष मेहर अपने सुपर एक्सल बाइक क्रमांक C G 13 A H 3741 में इंडस सिनर्जी ड्यूटी के लिए निकला हुआ था वही आयुर्वेद औषधालय महापल्ली तिराहे पर महापल्ली की ओर से आ रहे बनोरा निवासी समीर कुमार एच एफ डीलक्स बाइक क्रमांक C G 13 U1432 दोनो मोटर साइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई,फलस्वरूप दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही दोनो बाइक भी टूट फूट गया है। 112 को तत्काल सूचना दी गई थी लेकिन एम्बुलेंस वाहन पहुंचने में लेट होने के कारण कोशमपाली निवासी सुभाष मेहर को उनके परिजन एक निजी वाहन बुलेरो से रायगढ़ अस्पताल इलाज के लिए ले गए हैं वही दूसरे आहत समीर को भी मोटर साइकिल में लोइंग अस्पताल ले जाने की बात कही गई। थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर को मोबाइल पर सूचना दी गई उन्होंने तत्काल स्टॉफ भेज कर कार्यवाही करने की बात कही। मिली जानकारी के अनुसार 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन इसके पहले ही घायलों को अलग अलग वाहनों से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Latest news
श्री जगन्नाथ मंदिर महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा, सैकड़ों भक्तों ने क... ड्राइवर के झांसे में आ गया सेल्स गर्ल और लूटा ली अस्मत, आरोपी गिरफ्तार तेतला हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को सड़क स... जल जीवन मिशन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-कलेक्टर...समय-सीमा में... हुनर है तो कल है - युवा शक्ति, देश की शक्ति..यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में कौश... बरसात में बढ़ता है सर्पदंश का खतरा, समय पर इलाज से बचाई जा सकती हैं जानें...झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल ... वार्ड में कभी भी पहुंच जाऊंगा, अनुपस्थित मिले तो होगी कार्रवाई - महापौर जीवर्धन चौहान...सफाई व्यवस्थ... धरमजयगढ़ के क्रोंधा देवमारीडांड में दंपति के जले हुए शव मिलने का मामला, हत्या एवं साक्ष्य छिपाने का ... सात दिनों में शुरू होंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के अप्रारंभ मकान, जिला पंचायत सीईओ ने कोड़ातराई में... 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, खरीफ 2026 के लिए अधिसूचना जारी....धान सहित सात प्रमुख फसलों को प्राकृतिक...