Advertisement Carousel
मरम्मत कार्य

पाझर नाला पुल की रेलिंग की मरम्मत शुरू…कलेक्टर श्री गोयल ने पुल के शीघ्र मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को दिए हैं निर्देश…बीते दिनों भारी वाहन की टक्कर से हुआ था क्षतिग्रस्त

रायगढ़, 23 सितम्बर 2024/ पूंजीपथरा तमनार मार्ग में ग्राम आमाघाट के पास क्षतिग्रस्त पाझर नाला सेतु के मरम्मत का कार्य कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री एम.एस.नायक ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह 50 साल से अधिक पुराना पुल है जो स्टोन मशीनरी से बना है। इसकी रेलिंग और रिटेनिंग वॉल किसी वाहन की टक्कर से टूट गयी थी। जिसका सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में रेलिंग के लिए खुदाई शुरू की गई है। जिसके बाद यहां फ्लाईऐश सुपर साइज ब्रिक की वॉल बनाई जाएगी। अगले 15 दिनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इस बीच पुल से भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

Latest news
पूज्य बाबा जी के मार्गदर्शन में मानव सेवा जारी, बनोरा में निःशुल्क नेत्र शिविर में 211 मरीजों की हुई... 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आगमन, तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभार... अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए - पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी श्री कृष्ण गौशाला पामगढ़ में 16 एवं 17 नवंबर को भव्य गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन, गौमाता की सेवा और भ... जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन 11 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जिला जेल एवं उपजेल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित मुख्यमंत्री की ‘विष्णु पाती’ पाकर खुश हुईं रायगढ़ की दुर्गा यादव, परिवार और बच्चों को मिला विशेष आशी... डिजिटल सुशासन की दिशा में रायगढ़ की पहल का केंद्रीय अधिकारियों ने किया अवलोकन...कैबिनेट सचिवालय के न... मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना हो रहा साकार, रायगढ़ से 23 श्रद्धा... जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में...भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जन...