रोजगार

प्लेसमेंट कैम्प 23 सितम्बर को, 117 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

रायगढ़, 19 सितम्बर 2024/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में 23 सितम्बर 2024 को प्रात: 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेेंट कैम्प में निजी क्षेत्र में रिक्त 117 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण-पत्रों के साथ नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है।
रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मे.नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड रायगढ़ में जीएफटी ऑपरेटर (पाईप मिल), एंट्री लाईन ऑपरेटर (पाईप मिल), स्लिटिंग ऑपरेटर (पाईप मिल), सीओसी ऑपरेटर (पाईप मिल)के पद शामिल है। इसी तहर मे.नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड, रायगढ़ में मेकेनिकल फिटर (अप्रेन्टिसशिप), इलेक्ट्रिशियन (अप्रेन्टिसशिप), ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिशियन (अप्रेन्टिसशिप) एवं मे.अन्नपूर्णा फाईनेंस प्रा.लि.पंडरी जिला-रायपुर मे फील्ड क्रेडिट ऑफिसर के रिक्त पद शामिल है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी रायगढ़ से संपर्क कर सकते है।

Latest news
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भे... ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तस्करी... 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज.... चोरी डाला समेत 21 ... "हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से...