39वें चक्रधर समारोह

दिल्ली से आई श्रीमती भद्रा सिंहा एवं गायत्री शर्मा ने भरतनाट्यम नृत्य की दी प्रस्तुति …..अंचल के लोगो ने पहली बार देखा 500 साल पुरानी असम का प्रमुख असमिया सत्रिया नृत्य चक्रधर समारोह के मंच में…

चक्रधर समारोह में पहुंचने वाले दर्शकों को विविध भारतीय व क्षेत्रीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य आदि कलाओं से परिचित होने का अवसर मिल रहा है। इसी क्रम में आज चक्रधर समारोह के सातवे दिन दर्शकों को 500 साल पुरानी असम का प्रमुख असमिया सत्रिया नृत्य भी देखने का अवसर चक्रधर समारोह मंच के माध्यम से मिला। समारोह में आज रायपुर से पहुंची सुश्री मृदुस्मिता दास और श्री राजीव कुमार दास के युगल द्वारा असमिया सत्रिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अनोखे नृत्य की प्रस्तुति ने चक्रधर समारोह के सातवे दिन की शाम को यादगार बना दिया जिसे उपस्थित दर्शक कभी भूल नहीं पाएंगे। असमिया सत्रिया नृत्य असम का एक सुंदर शास्त्रीय नृत्य है। यह नृत्य आध्यात्मिक व कलाओं से सम्पूर्ण भारतीय सांस्कृतिक नृत्य है। यह पूर्वोत्तर में ठंड के मौसम में सामान्यतः किया जाता है। संगीत के क्षेत्र में सात शास्त्रीय नृत्य है। असमिया सत्रिया नृत्य 8वे शास्त्रीय नृत्य के रूप में शामिल की गई है। यह नृत्य वैष्णव विचारधारा को समर्पित है।

दिल्ली से आई श्रीमती भद्रा सिंहा एवं गायत्री शर्मा ने भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी। श्रीमती भद्रा सिंहा ने बहुत ही कम उम्र से ही भरतनाट्यम नृत्य सीखना शुरू कर दिया था। लेकिन एक दशक बाद गुरु कृष्णमूर्ति के सानिध्य में पुनः भरतनाट्यम का अभ्यास कर रही है। उनके द्वारा आज शक्ति, दृढ़ता, करुणा सहित मां शक्ति को समर्पित मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

Latest news
अज्ञात ट्रक के चपेट में बाइक सवार पिता पुत्र की  मौत.. दो अन्य घायल वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद...चांपा में गुप्त ग... रायगढ़ में ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था,पंच परिवर्तन’  एवं 150 वीं जयंती वन्देमातरम' प्रदर्शनी का भव्य शु... खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा एक दिवसीय लाइसेंस पंजीयन शिविर 26 फरवरी को...छोटे-बड़े कारोबारियों को ... क्लब फुट का समय पर इलाज बना बच्चों के लिए वरदान, पोंसेटी तकनीक से मिल रही नई जिंदगी...260 से अधिक बच... उधारी रकम के विवाद पर पड़ोसियों के बीच मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार... आरोपियों ने हाथ मुक्के और ब्लेड... एनटीपीसी लारा में शुरू हुआ एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय का बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई... ... भारतीय डाक विभाग की वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को सोलर नल-जल योजना से कुमा गांव में पहुंच रहा हर घर स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए घंटों कतार से मिली मुक्त...