राष्ट्रीय पोषण माह 2024

राष्ट्रीय पोषण माह : 2 सितम्बर को विभिन्न स्थानों पर होगा एनीमिया कैंप का आयोजन

रायगढ़, 1 सितम्बर 2024/ कुपोषण एवं एनीमिया में कमी लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में 2 सितम्बर को एनीमिया कैंप का आयोजन जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र में किशोरी एवं इनीमिक महिलाओं के लिए एनीमिया कैंप का आयोजन, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का एनीमिया, स्वास्थ्य जांच शिविर, आईएफए एवं गोली इत्यादि का वितरण किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री एल.आर.कच्छप ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के आयोजन हेतु 1 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रत्येक दिवस में कैलेंडर अनुसार विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह का आयोजन जन समुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधी व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जन आंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। पोषण माह 2024 का मुख्य उद्देश्य पोषण पंचायत को सक्रिय करना है। इस हेतु ग्राम स्तर पर पंचायत एवं पंचायत को गतिविधियों का आधार बनाते हुए जन आंदोलन को जन भागीदारी के रूप में परिवर्तित करना है। राष्ट्रीय पोषण माह का मुख्य उद्देश्य एनीमिया जांच, वृद्धि निगरानी, पूरक पोषण आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन, समग्र पोषण है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय पोषण माह में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का लाभ लेने हेतु अपील की है।

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...