निर्माण कार्य

बरसात के बाद होगा रामलीला मैदान का कायाकल्प….25 लाख रुपए हुए हैं स्वीकृत, प्राथमिक चरण पर चल रहा कार्य…. शेड का हुआ है निर्माण ग्राउंड लेबलिंग का कार्य बारिश के बाद किया जाएगा पूरा

रायगढ़, 29 अगस्त 2024/ बरसात के बाद रामलीला मैदान का कायाकल्प होगा। वर्तमान में रामलीला मैदान में शेड निर्माण का कार्य किया गया है। इसी तरह बाथरूम, ग्राउंड लेवलिंग का कार्य प्रगति पर है। रामलीला मैदान को संवारने के लिए शासन ने 25 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।
नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि स्वीकृत के बाद विधिवत टेंडर प्रक्रिया कर कार्यादेश जारी किया गया है। स्वीकृत स्टीमेट के अनुसार रामलीला मैदान में बाउंड्रीवॉल, पाथवे गेट, बाथरूम सह शेड निर्माण होना है। मैदान में शेड निर्माण किया जा चुका है। इसी तरह मैदान में बाथरूम निर्माण किया जाना है। मैदान के समतलीकरण का काम भी होना है। जिसके लिए काम शुरू किया गया था। लेकिन लगातार बारिश के चलते काम रोका गया है। बारिश के पश्चात काम पुन: शुरू किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण वर्तमान में ग्राउंड लेवलिंग के पहले लेयर के लिए डाले गए मिट्टी के कारण कीचड़ की स्थिति निर्मित हुई है। रामलीला मैदान के पीछे की ओर शासकीय स्कूल का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य में लगने वाले बिल्डिंग मटेरियल की सप्लाई के लिए हैवी वाहनों का आना-जाना मैदान के रास्ते से ही हो रहा है। इसी तरह मोटर ड्राइविंग स्कूल के वाहन भी यहां चलते है। इसी कारण भी मैदान में ग्राउंड लेवलिंग के लिए डाले गए मिट्टी का बिखराव हुआ है। लगातार बारिश के चलते अभी काम रोका गया है, बारिश थमने के बाद फिर से काम शुरू किया जाएगा। निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बरसात के बाद रामलीला मैदान को संवारने के लिए स्वीकृत सभी कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय पर कराने के निर्देश कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया को दिए हैं। जिससे खिलाडिय़ों को सर्व सुविधायुक्त मैदान मिल सके।

Latest news
अज्ञात ट्रक के चपेट में बाइक सवार पिता पुत्र की  मौत.. दो अन्य घायल वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद...चांपा में गुप्त ग... रायगढ़ में ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था,पंच परिवर्तन’  एवं 150 वीं जयंती वन्देमातरम' प्रदर्शनी का भव्य शु... खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा एक दिवसीय लाइसेंस पंजीयन शिविर 26 फरवरी को...छोटे-बड़े कारोबारियों को ... क्लब फुट का समय पर इलाज बना बच्चों के लिए वरदान, पोंसेटी तकनीक से मिल रही नई जिंदगी...260 से अधिक बच... उधारी रकम के विवाद पर पड़ोसियों के बीच मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार... आरोपियों ने हाथ मुक्के और ब्लेड... एनटीपीसी लारा में शुरू हुआ एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय का बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई... ... भारतीय डाक विभाग की वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को सोलर नल-जल योजना से कुमा गांव में पहुंच रहा हर घर स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए घंटों कतार से मिली मुक्त...