क्राइमरायगढ़

ग्राम भोजपल्ली में पुरानी रंजिश पर रास्ता रोककर मारपीट ,लूटपाट करने वाले 3 युवक संगीन धाराओं में गिरफ्तार ,भेजा गया रिमांड पर जेल

● पुरानी रंजिश पर रास्ता रोककर मारपीट, लूटपाट करने वाले 03 युवक गिरफ्तार…..

● चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपियों को संगीन धाराओं में गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर…..

12 जून रायगढ़ । कल थाना चक्रधरनगर में ग्राम भोजपल्ली निवासी प्रसन्न कुमार गुप्ता (उम्र 65 वर्ष) द्वारा गांव के दिनेश शर्मा और चार युवकों द्वारा रास्ता रोककर मारपीट, लूटपाट करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि 10 जून के रात्रि जेएमजे अस्पताल में भर्ती अपने बेटे के लिए घर से खाना लेकर अपनी इंडिगो कार से अस्पताल आ रहा था, रात्रि करीब 09.30 बजे गांव के प्राथमिक स्कूल भोजपल्ली के पास गांव के दिनेश शर्मा, अमित साहू, अमन गुप्ता, भोलानाथ खड़िया और चंद्रहास किसान मिलकर गाड़ी को रोके और कार नीचे उतारकर गाली गलौज करते मारपीट किये तथा इसके जेब में रखे ₹11,500 लूटकर भाग गए, रिपोर्टकर्ता के रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 292/2024 धारा 341, 395 आईपीसी का अपराध कायम कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया जिसमें पुलिस ने आरोपी अमन गुप्ता, चंद्रहास किसान, भोलानाथ खड़िया को गिरफ्तार किया गया । आरोपियों ने पुरानी रंजिश पर दिनेश शर्मा और अमित साहू के साथ घटना कारित करना स्वीकार किये हैं । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी अमन गुप्ता से ₹900, चंद्रहास किसान से ₹1000 तथा भोलानाथ खड़िया से ₹1000 की जप्ती की गई है, आरोपियों ने कुछ रकम को खाने पीने में खर्च कर देना बताए हैं । गिरफ्तार आरोपी- (1) अमन गुप्ता पिता गौतम गुप्ता उम्र 25 साल निवासी विश्वनाथपाली थाना चक्रधरनगर (2) चंद्रहास किसान पिता सनत राम किसान उम्र 24 साल (3) भोलानाथ खड़िया पिता सुखदेव खड़िया उम्र 24 साल दोनों निवासी भोजपल्ली थाना चक्रधरनगर को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । प्रकरण के दो नामजाद आरोपी दिनेश शर्मा और अमित साहू फरार है, चक्रधरनगर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर लगा रखी है ।

Latest news
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार... “अभियान संवेदना” के... मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विध... रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें - 5 करोड़ 62 लाख की शकरबोगा सांपखार मुख्य मार्ग से कोसमपाली सहित त... अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ - अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा... धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की... पुरी हो रही मोदी जी की गारंटी…ओपी चौधरी - छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का तोहफा... एमएसपी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली एवं विभिन्न गतिविधियों से बिखे... दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज...8 आरोप... यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर स... दीपावली एवं छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ वेदिक इंटरनेशनल स्कूल