छत्तीसगढ़रायगढ़रायपुर

सीएम साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश …वट सावित्री पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में सुहागन महिलाओं ने की वटवृक्ष की पूजा-अर्चना

रायपुर। आज वट सावित्री व्रत के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय की अगुवाई में दर्जन भर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सुहागन महिलाओं ने बरगद के पेड़ की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करते हुए वटवृक्ष की परिक्रमा की और अपने-अपने पति की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनी।

पूजा-अर्चना के बाद श्रीमती कौशल्या साय ने सभी सुहागन महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व हिंदू धर्म की महिलाओं का, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत है। यह प्रकृति पूजा का भी पर्व है। इस पर्व में हम सब पेड़ों की पूजा, मिट्टी की पूजा भी करते हैं। इस व्रत को सुहागन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए करती हैं। इस अवसर पर मैं देश और प्रदेश की सभी सुहागन महिलाओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर पेड़ों के संरक्षण की दिशा में काम करना है।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...