छत्तीसगढ़

बदलेगा किसान किताब का नाम, मुख्यमंत्री ने लोगों से मांगा सुझाव, मिलेगा एक लाख रूपए का पुरस्कार

सक्ति।छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिनांक 15 मई 2023 को जिला बलौदा बाजार भाटापारा के विधानसभा क्षेत्र भाटापारा के ग्राम कड़ार में आयोजित भेंट मुलाकात के दौरान भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका या किसान किताब की कृषक के जीवन में महत्ता को दृष्टिगत रखते हुये इसे एक नया सम्मान जनक नाम देने का आव्हान आम जनता से किया गया है और इसके नामकरण के लिए आम जनता से प्रस्ताव आमंत्रित करने एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपए का पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप नामकरण को अंतिम रूप देने के लिये प्रतिभागियों से सुझाव आमंत्रित किये जाने हेतु विभाग द्वारा एक ऑनलाईन वेब पोर्टल तैयार किया गया हैं। जिसका लिंक https://revenue.cg.nic.in/rinpustika है। इस पर प्रत्येक प्रतिभागी अपने मोबाईल नंबर को रजिस्टर कर अपनी एक प्रविष्टि 30 जून 2023 तक अपलोड कर सकते है।

Latest news
तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन...गारे पेलमा-3, गारे प... राज्यसभा में सांसद  देवेन्द्र प्रताप सिंह ने उठाए छत्तीसगढ़ के किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्... अल्प प्रगति वाले आवासों को लेकर सीईओ ने ली समीक्षा बैठक, आगामी सप्ताह में पूर्णता का दिया लक्ष्य...ह... क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें नि... छाल पुलिस की बड़ी सफलता : SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 6... मौसमी बीमारियों और आपदा से बचाव को लेकर चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण...बाढ़, सर्पदंश और... आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं...महतारी वंदन की राश... औद्योगिक सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर जिंदल सहित छह प्रतिष्ठानों पर 2.83 लाख रुपये का अर्थदण्ड रोजगार के लिए डिसेंडिंग ऑर्डर एवं क्लबिंग कॉन्सेप्ट का परीक्षण, कम सर्किल रेट वाले ग्रामों में अतिरि... 10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस...1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों क...