Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़रायगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम

रायगढ़।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 जून को रायगढ़ जिले के प्रवास पर आयेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल पूर्वान्ह 11.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप पतरापाली, रायगढ़ आयेंगे एवं कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर रायगढ़ की ओर प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.10 बजे कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे एवं भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.45 बजे श्री बालाजी मेट्रो हास्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं दोपहर 1.20 बजे सर्किट हाऊस रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 3 बजे रामलीला मैदान आयेंगे एवं राष्ट्रीय रामायण महोत्सव उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 4.30 बजे रामलीला मैदान रायगढ़ से प्रस्थान कर शाम 4.50 बजे जिंदल एयर स्ट्रीप पतरापाली रायगढ़ आयेंगे एवं स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Latest news
पूज्य बाबा जी के मार्गदर्शन में मानव सेवा जारी, बनोरा में निःशुल्क नेत्र शिविर में 211 मरीजों की हुई... 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आगमन, तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभार... अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए - पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी श्री कृष्ण गौशाला पामगढ़ में 16 एवं 17 नवंबर को भव्य गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन, गौमाता की सेवा और भ... जनजातीय लोक नृत्य एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव का आयोजन 11 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जिला जेल एवं उपजेल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित मुख्यमंत्री की ‘विष्णु पाती’ पाकर खुश हुईं रायगढ़ की दुर्गा यादव, परिवार और बच्चों को मिला विशेष आशी... डिजिटल सुशासन की दिशा में रायगढ़ की पहल का केंद्रीय अधिकारियों ने किया अवलोकन...कैबिनेट सचिवालय के न... मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से बुजुर्गों के तीर्थ दर्शन का सपना हो रहा साकार, रायगढ़ से 23 श्रद्धा... जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में...भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जन...