
रायगढ़। पर्यावरण दिवस 5 जून 2023 को गांधी प्रतिमा के सम्मुख रायगढ छ ग में पर्यावरण संरक्षण पर जन जागरूकता मंच का आयोजन किया गया ।राष्ट्रीय मानवाधिवकार एवम अपराध नियंत्रण ब्यूरो रायगढ इकाई के बैनर तले हाथ में पर्यावरण जागरूकता तख्तियां ले लेकर अपना -अपना विचार प्रस्तुत किए।NHRCCB RAIGARH से भागबतिया छत्तर, लम्बोदर साव, सत्यवान चौधरी, भुवनेश्वरसाव रहे। विभिन्न संगठन भारतीय किसान युनियन,रायगढ बचाओ संघर्ष समिति,एकता परिषद,किसान सभा पेंशनर कल्याण संघ समाज सेवी, क्रान्ति कारी साथी जयंत बोहिदार, मदन पटेल, वासुदेव शर्मा एडवोकेट, विष्णुसेवक गुप्ता वरिष्ठ एडवोकेट, महादेव अग्रवाल, लम्बोदर साव जी, राधेश्याम शर्मा, नीलकंठ यादव,पिंटो सिंह तथा फणीन्द्र प्रधान ने अपने विचार रखे।