कारण बताओ नोटिस

मुख्यालय में नहीं रहने पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी

रायगढ़, 19 सितम्बर 2024/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, रायगढ़ द्वारा दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मुख्यालय में निवास नहीं करने के कारण नोटिस दिया गया है और 7 दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्रों के संचालन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति की जाती है। आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति ग्रामीण क्षेत्र में उसी ग्राम की निवासी होना चाहिए तथा नगरीय क्षेत्र में उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा योजनाओं की समीक्षा किया गया, जिसमें बाल विकास परियोजना पुसौर में श्रीमती संतोषी सारथी, आंगनबाडी कार्यकर्ता, आंगनबाडी केन्द्र तेतला-1 एवं श्रीमती सुखमती सारथी, आंगनबाडी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी केन्द्र कोतमरा-2 को मुख्यालय में नही रहने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...