सायबर जागरुकता पखवाड़ा

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा: कुसमुरा D.Ed कॉलेज और विद्यालय में छात्रों को दी गई साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी

17 अक्टूबर, रायगढ़ । साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत आज दिनांक 17.10.2024 को ग्राम कुसमुरा के D.Ed कॉलेज और विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बढ़ते साइबर अपराधों से अवगत कराना और उनसे बचने के प्रभावी उपाय प्रदान करना था। साइबर सेल के डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय ने छात्रों को समसामयिक साइबर फ्रॉड जैसे फिशिंग, पहचान की चोरी, OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया पर डेटा चोरी, और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने छात्रों को यह समझाया कि डिजिटल युग में, साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है, विशेष रूप से छात्रों के लिए जो इंटरनेट और सोशल मीडिया का अधिक उपयोग करते हैं। डीएसपी श्री उपाध्याय ने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है, तो वह तुरंत *डायल 1930* या *9479281934* पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने छात्रों को पासवर्ड की सुरक्षा, फेक लिंक से बचने, और संवेदनशील जानकारी ऑनलाइन साझा न करने के महत्व पर भी जोर दिया। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में छात्रों को यह भी सिखाया गया कि कैसे साइबर अपराध की रिपोर्ट करें और अपने डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए कौन-कौन से एंटीवायरस और अन्य सुरक्षा साधन इस्तेमाल किए जा सकते हैं। छात्रों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के टिप्स भी दिए गए, ताकि वे अनजाने में किसी धोखाधड़ी या हैकिंग का शिकार न हों। कार्यक्रम में D.Ed कॉलेज और विद्यालय के छात्रों के साथ-साथ अध्यापकगण भी उपस्थित रहे। छात्रों ने इस पहल को सराहा और कई सवाल भी पूछे, जिनका साइबर सेल की टीम ने विस्तृत और सरल भाषा में उत्तर दिया। इस जागरूकता कार्यक्रम में साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह और आरक्षक नवीन शुक्ला की विशेष सहभागिता रही, जिन्होंने छात्रों को साइबर सुरक्षा के महत्व पर व्यावहारिक उदाहरण देकर समझाया।

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...