लोइंग में शुरू हुआ निःशुल्क नशा मुक्ति केंद्र

लोइंग में शुरू हुआ निःशुल्क नशा मुक्ति केंद्र, नशे से पीड़ित लोगों को मिलेगा उपचार और परामर्श

रायगढ़, 4 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लोइंग में विशेष नशा मुक्ति केंद्र शुरू किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यहां शराब, तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
केंद्र में 24 घंटे निःशुल्क परामर्श, विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन, प्रभावित व्यक्तियों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यकतानुसार पुनर्वास केंद्र में सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। साथ ही खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जागरूकता शिविरों एवं रैलियों के माध्यम से युवाओं और समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय नागरिकों, युवाओं, स्कूलों एवं सामाजिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। विभाग ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। ऐसे में नशे से पीड़ित लोगों को समय पर उपचार और परामर्श दिलाकर उन्हें सामान्य जीवन की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है।

Latest news
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार... “अभियान संवेदना” के... मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विध... रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें - 5 करोड़ 62 लाख की शकरबोगा सांपखार मुख्य मार्ग से कोसमपाली सहित त... अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ - अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा... धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की... पुरी हो रही मोदी जी की गारंटी…ओपी चौधरी - छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का तोहफा... एमएसपी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली एवं विभिन्न गतिविधियों से बिखे... दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज...8 आरोप... यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर स... दीपावली एवं छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ वेदिक इंटरनेशनल स्कूल