राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप

राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

रायगढ़, 4 नवंबर 2026। एनटीपीसी लारा में आयोजित योनेक्स-सनराइज 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित एवं एनटीपीसी लारा के सहयोग से संपन्न इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों एवं 34 टीमों ने हिस्सा लिया।

30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-15 एवं अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर एवं प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेखा ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर एवं धमतरी सहित प्रदेश के कई जिलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आधार पर अंडर-15 एवं अंडर-17 वर्गों के लिए चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों की घोषणा प्रतियोगिता के मुख्य रेफरी द्वारा समापन समारोह के दौरान की गई।

समारोह में प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तकनीकी अधिकारियों एवं निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का परिचय दिया।

एनटीपीसी लारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का समापन सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Latest news
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार... “अभियान संवेदना” के... मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विध... रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें - 5 करोड़ 62 लाख की शकरबोगा सांपखार मुख्य मार्ग से कोसमपाली सहित त... अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ - अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा... धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की... पुरी हो रही मोदी जी की गारंटी…ओपी चौधरी - छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का तोहफा... एमएसपी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली एवं विभिन्न गतिविधियों से बिखे... दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज...8 आरोप... यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर स... दीपावली एवं छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ वेदिक इंटरनेशनल स्कूल