बाबूलाल अग्रवाल को मिला 'अग्र अलंकरण',

रायगढ़ के लिए गौरव का क्षण : बाबूलाल अग्रवाल को मिला ‘अग्र अलंकरण’, ओ.पी. चौधरी के वित्त मंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान..बजरंग लेंध्रा

रायगढ़, :- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की पावन बेला पर नया रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में रायगढ़ के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल जी अग्रवाल को माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय उपमुख्यमंत्री जी एवं आदरणीय वित्त मंत्री भैया श्री ओ.पी. चौधरी जी के करकमलों से ‘अग्र अलंकरण’ से सम्मानित किया जाना रायगढ़ के अग्र वंशियों के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है।

श्री श्याम मंडल एवं अग्रसेन सेवा संघ अध्यक्ष बजरंग लेंध्रा ने कहा विधायक श्री ओ.पी. चौधरी जी के वित्त मंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ से ‘अग्र अलंकरण’ पुरस्कार हेतु श्री बाबू लाल जी का चयन अग्र समाज के लिए गौरवशाली उपलब्धि है।रायगढ़ अग्रवाल समाज इस गौरवशाली उपलब्धि से अभिभूत है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं है, यह पूरे रायगढ़ अग्र समाज का सम्मान है। समाज सेवा के क्षेत्र में बाबूलाल जी का योगदान एवं समर्पण उनकी वर्षों की मेहनत और सेवाभाव का प्रतीक है। अग्र समाज सर्वहारा वर्ग के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहता है। प्रदेश स्तर पर रायगढ़ से बाबूलाल जी को यह सम्मान मिलना हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि है। श्याम मंडल एवं अग्रसेन सेवा संघ अध्यक्ष बजरंग लेंध्रा ने इस उपलब्धि के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी, उपमुख्यमंत्री जी एवं विशेष रूप से वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से रायगढ़ की प्रतिभा और सेवा को प्रदेश स्तर पर पहचान मिली है। श्री अग्रसेन सेवा संघ, एवम श्याम मंडल रायगढ़ की ओर से श्री बाबूलाल अग्रवाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए
अध्यक्ष बजरंग ने उनके सेवाभावी जीवन इसी तरह से3ल समाज और सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए प्रेरणा देता रहे।

Latest news
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार... “अभियान संवेदना” के... मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विध... रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें - 5 करोड़ 62 लाख की शकरबोगा सांपखार मुख्य मार्ग से कोसमपाली सहित त... अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ - अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा... धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की... पुरी हो रही मोदी जी की गारंटी…ओपी चौधरी - छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का तोहफा... एमएसपी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली एवं विभिन्न गतिविधियों से बिखे... दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज...8 आरोप... यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर स... दीपावली एवं छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ वेदिक इंटरनेशनल स्कूल