राजस्व पटवारी संघ को मिला ट्रेड यूनियन काउंसिल का साथ

राजस्व पटवारी संघ को मिला ट्रेड यूनियन काउंसिल का साथ…ट्रेड यूनियन काउंसिल ने किया मांगों का समर्थन


रायगढ़.राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश व्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल का ट्रेड यूनियन काउंसिल ने समर्थन करते हुए अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह के नेतृत्व मे हड़ताल स्थल शहीद कर्नल विपल्व त्रिपाठी स्टेडियम जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ द्वारा सरकार के दमनात्मक कार्यवाही के खिलाफ और राजस्व पटवारी संघ के मांगों के समर्थन मे नारे बाजी कर अपनी एकजुटता को प्रदर्शित किया.इस अवसर पर ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार मेघमाला, के अलावा बिरादराना संगठन के साथी प्रवीण तंबोली, साथी रंकामनी बारिक, साथी बिंदेश्वर राम रौतीया, साथी विष्णु यादव, साथी श्याम किशोर प्रधान, साथी सुदर्शन उरांव, साथी एस एल भगत, साथी निराकार चौहान, साथी टिल्लो राम पटेल आदि उपस्थित थे.
उल्लेखनीय है कि राजस्व पटवारी संघ द्वारा 13 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. उनकी प्रमुख मांग है कि पी. वी. ऐप बंद किया जावे, राजस्व निरीक्षक पद पर शत प्रतिशत पदोन्नति दी जावे, वेतन विसंगति दूर की जावे, सेवा निवृत्ति के दिन ही सभी स्वतवो का भुगतान किया जाए, आंदोलन अवधि में संगठन पदाधिकारी पर की गई कार्रवाई को शून्य किया जाए. हड़ताल के 22 दिन होने के बाद भी शासन द्वारा उनकी मांगों को पूरी करने की बजाय, दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है. ट्रेड यूनियन काउंसिल के नेताओं ने सरकार से दमनात्मक कार्रवाई के बजाय राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारी से चर्चा करनेएवं उनकी जायज मांगों को पूरा करने की मांग की है. रायगढ़ जिले मे अनिश्चितकालीन हड़ताल रायगढ़ के जिला मुख्यालय एवं धर्मजयगढ़ मैं हो रही है. जहां जिले के पटवारी शामिल हो रहे हैं. जिला मुख्यालय रायगढ़ में हड़ताल के 22 वे दिन उमेश नायक जिला अध्यक्ष,शुक्ल कुमार प्रधान जिला सचिव,गजेंद्र राठौर कोषाध्यक्ष रायगढ़ तहसील अध्यक्ष अमर दास,पुसौर तहसील अध्यक्ष छबि लाल पटेल सहित भारी संख्या में पटवारी उपस्थित थे. उक्त जानकारी ट्रेड यूनियन काउंसिल के सचिव श्याम जायसवाल द्वारा जारी की गई.

Latest news
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार... “अभियान संवेदना” के... मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विध... रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें - 5 करोड़ 62 लाख की शकरबोगा सांपखार मुख्य मार्ग से कोसमपाली सहित त... अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ - अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा... धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की... पुरी हो रही मोदी जी की गारंटी…ओपी चौधरी - छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का तोहफा... एमएसपी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली एवं विभिन्न गतिविधियों से बिखे... दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज...8 आरोप... यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर स... दीपावली एवं छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ वेदिक इंटरनेशनल स्कूल