बागबाहरा में शिशु वाटिका स्मृति भवन का भूमिपूजन,

बागबाहरा में शिशु वाटिका स्मृति भवन का भूमिपूजन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बोले – शिशु मंदिर केवल विद्यालय नहीं, चरित्र की पाठशाला है

महासमुंद :- महासमुंद स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने शामिल होकर स्मृति भवन शिशु वाटिका का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण, अभिभावक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने शैक्षणिक विषयों के साथ-साथ जीवन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने भविष्य में आने वाली परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करने तथा समस्याओं का समाधान स्वयं खोजने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने बच्चोंसे कहा जीवन में अनुशासन सबसे आवश्यक है। अनुशासन ही व्यक्ति को बड़ा बनाता है। अध्यापन का कार्य ही अनुशासन लाता है। यदि शिक्षक अनुशासित होता है, तो शिष्य अपने आप अनुशासित हो जाता है। सरस्वती शिशु मंदिर केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं है, यह चरित्र की पाठशाला भी है। यहाँ केवल किताबें नहीं पढ़ाई जातीं, यहाँ संस्कारों का बीजारोपण भी होता है। जो बीज आज यहाँ बोया जाएगा, वही कल एक मजबूत राष्ट्र का वृक्ष बनेगा। बदलते समय में केवल अंक लाना ही काफी नहीं है। जीवन की चुनौतियों से घबराना नहीं, उनका सामना करना सीखना है। समस्या को देखकर डरें नहीं, उसका समाधान खोजें। यही सच्ची शिक्षा है। उन्होंने कहा कि शिशु वाटिका का यह नया भवन बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार और खेल-खेल में सीखने का एक सुंदर केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के अंत में वित्त मंत्री ने विद्यालय परिवार को बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Latest news
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार... “अभियान संवेदना” के... मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विध... रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें - 5 करोड़ 62 लाख की शकरबोगा सांपखार मुख्य मार्ग से कोसमपाली सहित त... अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ - अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा... धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की... पुरी हो रही मोदी जी की गारंटी…ओपी चौधरी - छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का तोहफा... एमएसपी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली एवं विभिन्न गतिविधियों से बिखे... दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज...8 आरोप... यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर स... दीपावली एवं छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ वेदिक इंटरनेशनल स्कूल