ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला

ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026 । आज दोपहर थाना चक्रधरनगर पुलिस को ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे एक साइन बोर्ड पर अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस एवं एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर करीब 35 वर्ष के अज्ञात पुरुष का शव लाल रंग के कपड़े से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। आसपास के रहवासियों से पूछताछ करने पर भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

चक्रधरनगर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया है तथा मृतक की पहचान और उसके परिजनों की पतासाजी की जा रही है। पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मृतक के फोटोग्राफ विभिन्न सूचना एवं संपर्क समूहों में साझा किए गए हैं। चक्रधरनगर पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो थाना प्रभारी चक्रधरनगर के मोबाइल नंबर 9479193210 या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193299 पर तत्काल सूचना दें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Latest news
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार... “अभियान संवेदना” के... मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विध... रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें - 5 करोड़ 62 लाख की शकरबोगा सांपखार मुख्य मार्ग से कोसमपाली सहित त... अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ - अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा... धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की... पुरी हो रही मोदी जी की गारंटी…ओपी चौधरी - छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का तोहफा... एमएसपी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली एवं विभिन्न गतिविधियों से बिखे... दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज...8 आरोप... यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर स... दीपावली एवं छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ वेदिक इंटरनेशनल स्कूल