केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

🚨 युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

रायगढ़, 14 अक्टूबर । केलो डेम के पास घूमने गए युवक-युवती से मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है। घटना के संबंध में प्रार्थी सानू सारथी पिता सोहन सारथी, उम्र 22 वर्ष, निवासी जोगीडीपा, रायगढ़ ने दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 अक्टूबर की शाम वह अपनी एक महिला मित्र के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से केलो डेम घूमने गया था। शाम करीब 7:30 बजे जब दोनों वापस लौटने के लिए निकल रहे थे, तभी 3-4 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और युवती को लेकर वहां घूमने पर सवाल करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी की जेब में रखे 1,500 रुपये, आईफोन 12 मिनी मोबाइल और उसकी महिला मित्र का मोटोरोला कंपनी का मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल की चाबी भी कहीं फेंककर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 597/2026, धारा 115(2), 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा सीएसपी राहुल उईके तथा कोतवाली पुलिस को शीघ्र आरोपियों की पतासाजी का निर्देश दिया गया । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने एएसआई कोसो सिंह जगत एवं पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रार्थी, पीड़ित और गवाहों से पूछताछ कर आरोपियों के हुलिए की जानकारी जुटाई और संदिग्धों की पतासाजी शुरू की। त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने *सोहेल अंसारी पिता मोहम्मद खुर्शीद अंसारी, उम्र 23 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, रायगढ़ तथा रणवीर कुमार पिता मिथलेस भगत, उम्र 22 वर्ष, निवासी चेहराकला, थाना महुवा, जिला वैशाली (बिहार), हाल मुकाम उर्दना डीपापारा, रायगढ़* को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रार्थी से आरोपियों की पहचान संबंधी कार्रवाई कराई गई। आरोपियों ने मेमोरेंडम पर लूटे गए मोबाइल और नगदी रकम को फरार साथी के पास होना बताये हैं। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है तथा घटना के संबंध में आगे की विवेचना की जा रही है।

Latest news
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार... “अभियान संवेदना” के... मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विध... रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें - 5 करोड़ 62 लाख की शकरबोगा सांपखार मुख्य मार्ग से कोसमपाली सहित त... अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ - अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा... धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की... पुरी हो रही मोदी जी की गारंटी…ओपी चौधरी - छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का तोहफा... एमएसपी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली एवं विभिन्न गतिविधियों से बिखे... दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज...8 आरोप... यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर स... दीपावली एवं छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ वेदिक इंटरनेशनल स्कूल