इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने भगवती गौशाला में की गौ सेवा

इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने भगवती गौशाला में की गौ सेवा

रायगढ़। इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 को भगवती गौशाला, नीलांचल भवन के सामने, रायगढ़ में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने गौमाता को गुड़, दाना, खली, चारा एवं सब्जियां खिलाकर सेवा की। बीमार गायों के लिए दवाइयों की व्यव्स्था की गई.

कार्यक्रम का उद्देश्य गौ सेवा के माध्यम से समाज में सेवा, करुणा एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना था। सदस्यों ने गौ सेवा को पुण्य एवं मानवता से जुड़ा महत्वपूर्ण सेवा कार्य बताते हुए नियमित रूप से ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गोमती अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष शशि अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष श्रुति देवांगन, सुरभि अग्रवाल एवं अंजू शर्मा उपस्थित रहीं।

गौ सेवा कार्यक्रम में पुष्पा अग्रवाल, गोमती अग्रवाल, शशि अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, अंजू शर्मा एवं श्रुति देवांगन का विशेष सहयोग रहा।

क्लब की ओर से कहा गया कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि जीवों के प्रति करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रतीक है।

Latest news
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार... “अभियान संवेदना” के... मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विध... रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें - 5 करोड़ 62 लाख की शकरबोगा सांपखार मुख्य मार्ग से कोसमपाली सहित त... अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ - अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा... धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की... पुरी हो रही मोदी जी की गारंटी…ओपी चौधरी - छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का तोहफा... एमएसपी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली एवं विभिन्न गतिविधियों से बिखे... दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज...8 आरोप... यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर स... दीपावली एवं छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ वेदिक इंटरनेशनल स्कूल