Uncategorized

जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान प्रतियोगिता में पुसौर के छात्रों का दबदबा…छह में से पांच विधाओं में प्रथम, 12 प्रतिभागियों में 8 ने हासिल किए प्रथम तीन स्थान

रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में पुसौर विकासखंड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। पीएमश्री नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल, रायगढ़ में 6 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में जिले के सभी सात विकासखंडों से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता प्राथमिक, माध्यमिक और सेकेंडरी स्तर पर आयोजित की गई। प्रत्येक स्तर पर भाषण एवं चित्रकला की प्रतियोगिता हुई। पुसौर विकासखंड से 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 8 विद्यार्थियों ने प्रथम तीन स्थानों में जगह बनाई। पुसौर के विद्यार्थियों ने छह विधाओं में से पांच में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा और तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

चित्रकला में तीनों स्तर पर प्रथम

चित्रकला के प्राथमिक स्तर पर डिवाइन लाइफ स्कूल, झलमला की संजना प्रजापति, माध्यमिक स्तर पर इसी विद्यालय की प्राची मेहर तथा सेकेंडरी स्तर पर पायोनियर पब्लिक स्कूल, कोंडाताराई की गरिमा पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

भाषण में भी शानदार प्रदर्शन

भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक शाला खोखरा की फातिमा महंत ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी स्तर पर सेंट जेरोम मियानी, जकेला की कुमकुम श्रीवास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक स्तर पर सेजेस पुसौर की मीनाक्षी साहू द्वितीय रहीं। सेकेंडरी स्तर पर सेजेस पुसौर की प्रिंसी पटेल ने द्वितीय तथा बालक स्कूल पुसौर के तुसार चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रवींद्र गबेल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी उनकी प्रतिभा को निखारने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, श्री अरुणधर दीवान, श्री गुरुपाल भल्ला सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Latest news
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार... “अभियान संवेदना” के... मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विध... रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें - 5 करोड़ 62 लाख की शकरबोगा सांपखार मुख्य मार्ग से कोसमपाली सहित त... अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ - अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा... धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की... पुरी हो रही मोदी जी की गारंटी…ओपी चौधरी - छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का तोहफा... एमएसपी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली एवं विभिन्न गतिविधियों से बिखे... दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज...8 आरोप... यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर स... दीपावली एवं छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ वेदिक इंटरनेशनल स्कूल