नन्हे सुर साधकों के बीच पहुंचे ओपी

नन्हे सुर साधकों के बीच पहुंचे ओपी, बच्चों ने घेरा, सेल्फी ली और कहा – अब और अच्छा गाएंगे…मंत्री नहीं, बड़े भाई बनकर आए ओपी, संगीत के बच्चों के बीच बैठकर सुने सुर, खुशी से झूम उठे नन्हे कलाकार

सुरों की क्लास में जब पहुंचे ओपी चौधरी तो तालियों से गूंज उठा महाविद्यालय, बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर की बात

रायगढ़:- चक्रधर संगीत महाविद्यालय में 7 अक्टूबर की शाम कुछ अलग ही थी। वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी जब सिविल लाइन स्थित विधायक निवास पर बच्चों के बीच पहुंचे तो पूरा माहौल खुशी से भर गया।
नन्हे-नन्हे हाथों में वाद्ययंत्र और चेहरों पर बड़ी जिज्ञासा। ओपी को अपने बीच पाकर बच्चे इतने प्रसन्न हुए कि उन्हें घेर लिया। किसी ने अपना रियाज सुनाया तो किसी ने साथ में सेल्फी ली। मंत्री ने भी प्रोटोकॉल छोड़कर बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी बातें सुनीं और हौसला बढ़ाया।
यह आयोजन विधायक स्वेच्छानुदान निधि से प्रोत्साहन राशि वितरण का था, लेकिन असली तस्वीर चेक से बड़ी थी। बच्चों के लिए सबसे बड़ा तोहफा यही था कि उनके शहर के विधायक उनकी सुर साधना को देखने और समझने खुद आए हैं। इस अवसर पर संचालक देवलाल देवांगन और प्रिंसिपल श्रीमती चंद्रा देवांगन भी मौजूद रहे, जिनकी जिद और जुनून से यह संगीत की पौधशाला चल रही है।

Latest news
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार... “अभियान संवेदना” के... मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विध... रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें - 5 करोड़ 62 लाख की शकरबोगा सांपखार मुख्य मार्ग से कोसमपाली सहित त... अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ - अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा... धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की... पुरी हो रही मोदी जी की गारंटी…ओपी चौधरी - छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का तोहफा... एमएसपी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली एवं विभिन्न गतिविधियों से बिखे... दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज...8 आरोप... यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर स... दीपावली एवं छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ वेदिक इंटरनेशनल स्कूल