नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए महाविद्यालय में विशेष अभियान..

नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए महाविद्यालय में विशेष अभियान…किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में फॉर्म-6 का वितरण, ईसीआईनेट से ऑनलाइन आवेदन की दी जानकारी

रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज शासकीय किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में जागरूकता एवं पंजीयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ईसीआईनेट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि पात्र नागरिक स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए पंजीयन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक जानकारी एवं पंजीयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल तरीके से समझाया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए पात्र युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा अन्य पात्र युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। विशेष अभियान के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Latest news
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार... “अभियान संवेदना” के... मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विध... रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें - 5 करोड़ 62 लाख की शकरबोगा सांपखार मुख्य मार्ग से कोसमपाली सहित त... अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ - अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा... धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की... पुरी हो रही मोदी जी की गारंटी…ओपी चौधरी - छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का तोहफा... एमएसपी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली एवं विभिन्न गतिविधियों से बिखे... दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज...8 आरोप... यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर स... दीपावली एवं छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ वेदिक इंटरनेशनल स्कूल