सेवा संकल्प शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित

सेवा संकल्प शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित…मुरा में फौती नामांतरण के बाद ग्रामीणों को मिले अद्यतन राजस्व अभिलेख

रायगढ़, 3 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील खरसिया के ग्राम मुरा में आज सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में फौती नामांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रामीणों को अद्यतन बी-1 की प्रतियां वितरित की गईं। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व आबादी पट्टे भी प्रदान किए गए।
शिविर के माध्यम से 19 ग्रामीणों को अधिकार अभिलेख संबंधी दस्तावेज मौके पर ही उपलब्ध कराए गए। इससे ग्रामीणों को राजस्व अभिलेख प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिली। इसी प्रकार हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान के तहत 5 हितग्राहियों को मुनगा पौधा का वितरण किया गया। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Latest news
इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने भगवती गौशाला में की गौ सेवा आंगनबाड़ी केंद्रों की सुपोषण गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाएं-कलेक्टर...महिला कोष व सक्षम ऋण योजना स... जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान प्रतियोगिता में पुसौर के छात्रों का दबदबा...छह में से पांच विधाओं में... नन्हे सुर साधकों के बीच पहुंचे ओपी, बच्चों ने घेरा, सेल्फी ली और कहा - अब और अच्छा गाएंगे...मंत्री न... रायगढ़ के गांवों में बनेंगे खेल के मैदान, 9 पंचायतों के लिए 46 लाख स्वीकृत, ओपी चौधरी की पहल से युवा... मतदाता सूची में नाम जोड़ने 10 अक्टूबर तक विशेष शिविर...चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रो... “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप ज... "अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई... शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण... नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए महाविद्यालय में विशेष अभियान...किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय मे... घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि...‘टी...