मेहनत से किशोरचंद्र भोय ने संवारी अपनी राह

सेवा की कहानी: 50 हजार से शुरू किया किराना कारोबार, परिवार की मजबूत आजीविका का बना आधार…शासकीय योजना से मिला अवसर, मेहनत से किशोरचंद्र भोय ने संवारी अपनी राह

रायगढ़, 3 अक्टूबर 2026/ महापल्ली निवासी किशोरचंद्र भोय को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से मिला ऋण अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर लेकर आया। विभागीय योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने 50 हजार रुपए का ऋण लेकर किराना व्यवसाय शुरू किया। शुरुआत में उन्होंने दुकान घर से संचालित की, बाद में कारोबार बढ़ने के साथ किराना स्टोर महापल्ली के आश्रम रोड स्थित मुख्य मार्ग पर संचालित कर रहा है।
किशोरचंद्र ने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी पूरी कीं। किराना दुकान से होने वाली आय से उन्होंने अपने दो पुत्रियों और एक पुत्र की पढ़ाई-लिखाई कराई। कारोबार के विस्तार के साथ सामान लाने-ले जाने के लिए पिकअप वाहन खरीदी। इसी कारोबार की आय से परिवार के लिए पक्का मकान भी बनाया। किशोरचंद्र भोय बताते हैं कि योजना के तहत मिला ऋण उनके लिए अपना काम शुरू करने का महत्वपूर्ण अवसर था। उन्होंने इस अवसर को मेहनत के साथ आगे बढ़ाया। आज किराना व्यवसाय उनकी आजीविका का मुख्य आधार है और परिवार की जरूरतें इसी से पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि “योजना से मिले सहयोग से अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर दिया। मेहनत करते हुए आज वह अपने परिवार की जिम्मेदारियां पूरी कर पा रहा है। इसके लिए उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest news
इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने भगवती गौशाला में की गौ सेवा आंगनबाड़ी केंद्रों की सुपोषण गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाएं-कलेक्टर...महिला कोष व सक्षम ऋण योजना स... जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान प्रतियोगिता में पुसौर के छात्रों का दबदबा...छह में से पांच विधाओं में... नन्हे सुर साधकों के बीच पहुंचे ओपी, बच्चों ने घेरा, सेल्फी ली और कहा - अब और अच्छा गाएंगे...मंत्री न... रायगढ़ के गांवों में बनेंगे खेल के मैदान, 9 पंचायतों के लिए 46 लाख स्वीकृत, ओपी चौधरी की पहल से युवा... मतदाता सूची में नाम जोड़ने 10 अक्टूबर तक विशेष शिविर...चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रो... “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप ज... "अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई... शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण... नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए महाविद्यालय में विशेष अभियान...किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय मे... घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि...‘टी...