हरेली तिहार पर बैगा ने पूजा किया

हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ…पाठ माउली, घाट माउली , गौटीन गौंटिया, भात परसी, ठाकुर देव और रक्सा की हुई पूजा

रायगढ़। किसान मजदूरों का खास तिहार हरेली में अब रौनकता नहीं रह गई । इंटरनेट और मोबाइल की इस युग ने ग्रामीण संस्कृति को भी खोखला कर दिया है। खेती किसानी तो हो रही है लेकिन किसी के पास नागर, हल नहीं है, बैल और भैंसा भी नहीं है। आधुनिक खेती के इस दौर में बैल गाड़ी ,बेलन की प्रचलन भी खतम हो गई है। आज हरेली तिहार मनाई गई लेकिन वो उत्साह नहीं देखी गई ,हां परंपरा को बनाए रखने के लिए गांव के बैगा के पास सभी ने पूजा सामग्री भेज दी और कोई भी दिल चस्पी नहीं दिखाई कि देवलास में बैगा पूजा अर्चना कर रहा गांव की खुशहाली के लिए तो हम भी शामिल हो। बैगा ने पूजा अर्चना किया और सब के घरों में प्रसाद भिजवा कर अपनी अड़िहा और पियाई ले ली । अब तो गांव का लोहार भी कील ठोकने नहीं आ रहा, इसका कारण भी यही हो सकता है आखिर ठोके कील तो कहा सब तो पक्के मकान हो गया चौखट भी लोहे की । पहले लोहार लकड़ी के चौखट में कील ठोक कर मंत्र फूंक कर टोटका करता था ताकि मनहूस शक्तियां घर में हावी न हो बदले में उसे अड़िहा और पेशगी दी जाती थी। गांव का नरीहा, ग्वाला जो गौ चराता था वह भी गांव में नही है,अब तो कोई गौ पालन नहीं कर रहा ऐसे में ग्वाले की कमी भी हरेली तिहार की रौनकता को फीका कर दिया। गेड़ी की परंपरा भी अब नहीं रह गई सब अब मोबाइल में मस्त है। कुल मिलाकर महापल्ली में गांव के हनुमान मंदिर में पूजारी चंद्रकांत दास ने पूजा अर्चना किया, सुंदर कांड का पाठ किया और गांव के खुशहाली,अच्छी फसल के कामना की वही बैगा तेजराम राठिया ने दोनों देवालयों में जाकर पूजा अर्चना किया। ग्रामीण परम्परा का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों ने श्रद्धा पूर्वक पूजा सामग्री दी। ग्राम देवता ठाकुर देव, पाठ माउली, घाट माउली, गौतिन गौंटिया, रक्सा और भात परसी जैसे सभी देवा देवियों को विधि विधान से पूजा अर्चना किया।

Latest news
आदिवासी सरपंच को न्याय दिलाने की बजाय आरोपी के पक्ष में खड़े हुए खरसिया विधायक उमेश पटेल - कांग्रेस ... जागरूकता: पुलिस बनी "साइबर शिक्षक" विद्यार्थियों को दिया साइबर सुरक्षा का ज्ञान...शिक्षक दिवस पर जिल... समय से बड़ी कोई संपत्ति नहीं, भक्ति ही मुक्ति का सहज मार्ग :- पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी"...पूज्य ... वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कोड़ातराई में पीएम श्री स्कूल भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन...1.21 क... वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे शकरबोगा ,दी विकास के सौगात...वित्त मंत्री ओपी चौधरी का शिक्षकों से अपी... बंजर पड़ी जमीन में लहलहाई फसल, ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से किसान ने कमाए 4.25 लाख रुपये असंगठित श्रमिकों के लिए 6 सितंबर को सिंदूर पार्क में लगेगा विशेष शिविर कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन...2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों में ईडब्ल्यू... घर विवाद में बड़े भाई पर टांगा से प्राण घातक हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पटवारी जागेश्वर राठिया को निलम्बित करने के दिए निर्देश...ग्राम सकरबोगा में...