याद किए गए देवकी महाराज

गुरु और पथप्रदर्शक थे देवकी महाराज” – पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया नमन, नाती सुमीत शर्मा ने कहा ‘उनके आदर्श ही मेरी राजनीति की पूंजी’

रायगढ़:- श्रद्धेय श्री बालकृष्ण शर्मा देवकी महाराज जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सोशल मीडिया पर सन्देश जारी कर अपने गुरु को याद करते हुए कोटिशः नमन किया। सीएम साय ने ओस्लो मंच में लिखा श्रद्धेय श्री बालकृष्ण शर्मा ‘देवकी महाराज’ जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। वे मेरे लिए केवल एक वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि मेरे राजनीतिक जीवन के प्रेरणास्रोत और पथप्रदर्शक रहे हैं। उनके आदर्श और जनसेवा के मूल्य आज भी मुझे निरंतर प्रेरित करते हैं। देवकी महाराज अपने सरल जीवन, संगठन निष्ठा और जनसेवा के लिए जाने जाते थे। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता उन्हें मार्गदर्शक के रूप में याद करते हैं। कठिन समय में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण का पाठ पढ़ाया।
देवकी महाराज जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा के नाना भी थे। सुमीत शर्मा ने कहा, “नानाजी मेरे लिए सिर्फ परिवार के मुखिया नहीं थे। राजनीति में जो भी सीखा, जो भी संस्कार मिले, वो सब उन्हीं की देन है। उनका जीवन बताता था कि सत्ता नहीं, सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा, “आज जब मुख्यमंत्री जी ने भी उन्हें गुरु और प्रेरणास्रोत बताया, तो हम सभी कार्यकर्ताओं को गर्व हुआ। नानाजी के बताए रास्ते पर चलकर ही हम समाज और संगठन की सेवा कर सकते हैं। देवकी महाराज का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है जिनके लिए राजनीति का मतलब पद नहीं, बल्कि जनसेवा था।

Latest news
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भे... ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तस्करी... 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज.... चोरी डाला समेत 21 ... "हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से...