Uncategorized

बिक्री से पहले ही दबोचा गया बाइक चोर, कोतरारोड़ पुलिस ने 24 घंटे में बरामद की चोरी की मोटरसाइकिल

4 अगस्त, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार थानों को सफलता मिल रही है । इसी कड़ी में डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सतत पर्यवेक्षण पर कोतरारोड़ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 CU 1251 बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना कोतरारोड़ में प्रार्थी बसंत कुमार चंद्रा (40 वर्ष) निवासी भोथीडीह, जिला सक्ती, वर्तमान निवासी शिवम विहार गली, कोतरारोड़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि राजीव नगर स्थित उनकी इलेक्ट्रिकल दुकान के कर्मचारी मनीष सिदार के रहने के लिए कोतराफाटक स्थित पटेल निवास में किराए का कमरा लिया गया है। वहां उनके ससुर अमरनाथ चंद्रा की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 04 CU 1251) 26 जुलाई 2026 की रात बरामदे में खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 271/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान आज दोपहर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमलनगर के आजाद चौक में एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक वैष्णव (19 वर्ष) पिता माखनलाल वैष्णव, निवासी छपोरा थाना मालखरौदा जिला सक्ती, हाल मुकाम रेलवे क्रॉसिंग के पास शनि साहू के किराए के मकान, थाना कोतरारोड़ बताया। सशक्त ऐप से आरोपी के कब्जे से मिली मोटरसाइकिल के इंजन एवं चेसिस नंबर का मिलान करने पर वह चोरी गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 CU 1251 होना पाया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल विधिवत जप्त कर आरोपी दीपक वैष्णव को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कोतरारोड़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी गई मोटरसाइकिल शीघ्र बरामद हो गई और आरोपी को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया गया। संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की लगातार सक्रियता से ऐसे अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

Latest news
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भे... ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तस्करी... 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज.... चोरी डाला समेत 21 ... "हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से...