जंगली सुअर का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। वनपरीक्षेत्र घरघोड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम जरकट में वन विभाग की टीम ने वन्यजीव शिकार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने वन क्षेत्र से लगे एक खेत में जंगली सूअर का शिकार कर उसके मांस की कटाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम क्रमशः बुधराम, पिता- मंगलू राम यादव (निवासी: ग्राम जरकट), अमर साय, पिता- रतन सिंह यादव (निवासी: ग्राम जरकट) है। दिनांक 20 जुलाई 2026 को वन अमला क्षेत्र में नियमित वन भ्रमण पर था। इसी दौरान टीम ने आरोपियों को खेत में जंगली सूअर के मांस की कटाई करते हुए देखा। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 एवं 51 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय घरघोड़ा के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया । पूरी कार्यवाही वनमंडल अधिकारी रायगढ़ श्री अरविंद पी एम के कुशल निर्देशन, उपवनमंडल अधिकारी घरघोड़ा श्री आशुतोष मांडवा के मार्गदर्शन और वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री विक्रांत कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस कार्रवाई में पूरे घरघोड़ा परिक्षेत्र स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Latest news
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भे... ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तस्करी... 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज.... चोरी डाला समेत 21 ... "हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से...