पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चोरी करने वाले पकड़ाए

पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना से 24 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश….बेचने की फिराक में थे चोरी का मोटर पंप, पुलिस ने माल समेत दबोचा, चोरी गया मोटर पंप और केबल तार बरामद

🚨 दोनों आरोपियों को चोरी के अपराध में भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

*21 जुलाई, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चक्रधरनगर पुलिस ने बोर पंप चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मोटर पंप एवं केबल तार बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में फिरोज आलम (30 वर्ष) निवासी दुर्गा विहार कॉलोनी, रायगढ़ ने 19 जुलाई 2026 को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम सम्बलपुरी स्थित उनके पोल्ट्री फार्म में लगे बोर पंप का मोटर एवं केबल तार अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी ने बताया कि 15 जुलाई की शाम पोल्ट्री फार्म बंद कर घर लौटे थे और अगले दिन सुबह पहुंचे तो बोर पंप का पाइप टूटा मिला तथा मोटर और केबल तार गायब थे। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 358/2026 अंतर्गत धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सम्बलपुरी के दो युवक चोरी का मोटर पंप बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में गोरांगो खड़िया एवं सुरेन्द्र निषाद ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर गोरांगो खड़िया के घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखा गया चोरी का मोटर पंप एवं केबल तार बरामद कर गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. गोरांगो खड़िया, पिता जयमंगल खड़िया, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सम्बलपुरी, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़।
  2. सुरेन्द्र निषाद, पिता लक्ष्मीनारायण निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सम्बलपुरी, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़। थाना चक्रधरनगर पुलिस की सतर्क विवेचना, मुखबिर तंत्र की सक्रियता एवं त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर चोरी गई संपत्ति बरामद की गई।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश *"संपत्ति संबंधी अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर है। चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हमारी प्राथमिकता है। अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।"*

Latest news
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भे... ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तस्करी... 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज.... चोरी डाला समेत 21 ... "हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से...