अग्नि वीर भर्ती परीक्षा...

अग्निवीर भर्ती 2026-27: शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रायगढ़ में मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण…सीईई में सफल अभ्यर्थी 30 जुलाई तक करें आवेदन, पुलिस लाइन उर्दना में होगी तैयारी की विशेष व्यवस्था

रायगढ़, 20 जुलाई 2026/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा पुलिस लाइन उर्दना में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण की है, वे इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन कार्यालयीन ई-मेल eeraigarh@gmail.com पर भेज सकते हैं अथवा सीधे पुलिस लाइन उर्दना, रायगढ़ पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय से अथवा रक्षित पुलिस निरीक्षक के मोबाइल नंबर 9479267072 एवं 9826145115 पर प्राप्त की जा सकती है।

Latest news
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भे... ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तस्करी... 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज.... चोरी डाला समेत 21 ... "हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से...