श्री जगन्नाथ रथयात्रा सम्पन्न

श्री जगन्नाथ मंदिर महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा, सैकड़ों भक्तों ने किया दर्शन और लिया आशीर्वाद


महापल्ली । रायगढ़ पूर्वी अंचल के सुसंस्कृत ग्राम महापल्ली में श्री जगन्नाथ जी की मंदिर निर्माण के बाद से आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को हर वर्ष भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा जी की रथयात्रा बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज रथ द्वितीया तिथि पर तीनों विग्रहों को श्री मंदिर से जातरा मंडली महापल्ली द्वारा भव्य गायन वादन के साथ रथारूढ़ किया गया। भद्रकाली दरबार के पूजक अक्षय कुमार गुप्ता द्वारा तीनों विग्रहों को वस्त्राभूषण से सजाया गया। भक्त जनों द्वारा पुष्प वर्षा तथा जय जगन्नाथ के गगन भेदी नारे और महिलाओं द्वारा देव ध्वनि हुलहुली के साथ प्रभु जगन्नाथ का स्वागत किया गया। इस अवसर पर छेरा पहरा ग्राम गौंटिया प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा विधिवत संपादित किया गया। जगन्नाथ मंदिर के पुजारी चंद्रकांत दास बैरागी, श्रीकांत दास बैरागी और उनके सहयोगी सीताराम बैरागी द्वारा पूजन अर्चन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तजन , महिला व बच्चे सज धज कर रथयात्रा में शामिल हुए। नव जात शिशुओं को पहली बार प्रभु जगन्नाथ जी का दर्शन कराने लाया गया यह ग्रामीण अंचल में बच्चों का एक संस्कार है जो रथ छुआ कहते हैं। इस अवसर पर मेला लगा हुआ था जहां दुकान सजी हुई थीऔर बच्चे उत्साह पूर्वक खरीददारी करते देखे गए । देर शाम पूरे गांव में भगवान की रथ यात्रा निकली जो नीचे बस्ती मुष्टि भवन स्थित मौसी घर लाया गया। आगामी दशमी तिथि पर पर बहुड़ा जात्रा होगी ।

Latest news
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भे... ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तस्करी... 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज.... चोरी डाला समेत 21 ... "हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से...