विश्व युवा कौशल दिवस

हुनर है तो कल है – युवा शक्ति, देश की शक्ति..यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में कौशल विकास बना युवा उत्थान का महामंत्र:- ओपी चौधरी”…”डिग्री के साथ हुनर, सपने के साथ रोजगार – यही है नया भारत का संकल्प”

रायगढ़ :- विश्व युवा कौशल दिवस के पावन अवसर पर सभी युवाओं को अंतर्मन से बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए वित्त मंत्री विधायक ओपी चौधरी ने कहा आज का दिन सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है बल्कि आज का दिन भारत के उस सपने का उत्सव है जिसमें हर हाथ को काम और हर काम को सम्मान मिले। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2015 में स्किल इंडिया मिशन की शुरुआत करते हुए कहा था हमें देश को स्कैम इंडिया से स्किल इंडिया बनाना है। आज 11 साल बाद जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। मोदी जी का विजन बताते हुए ओपी ने कहा डिग्री धारी बनने की बजाय हुनरमंद बनना जरूरी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का मानना है कि 21वीं सदी ज्ञान की सदी है, और ज्ञान तभी ताकत बनता है जब उसके साथ कौशल जुड़ता है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में कौशल विकास को समय की मांग’ से ‘देश की नीति’ बनाया गया। आज PMKVY 4.0, SANKALP, STRIVE जैसी योजनाओं से 3.5 करोड़ से ज्यादा युवाओं को ट्रेनिंग मिल चुकी है। पहले युवा नौकरी मांगते थे, आज युवा नौकरी दे रहे हैं। यही है ‘स्किल इंडिया’ का कमाल। छत्तीसगढ़ में भी कौशल की बयार बह रही है।
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ से हमारे प्रदेश के लाखों बेटे-बेटियां ड्रोन पायलट, AI टेक्नीशियन, सोलर एक्सपर्ट, कोडर बन रहे हैं। रायगढ़ के गांव का बच्चा भी आज जर्मनी-जापान में प्लेसमेंट ले रहा है। हमने ITI को इंडस्ट्री 4.0′ से जोड़ा, ताकि ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट नहीं, ऑफर लेटर मिले। क्योंकि हम जानते हैं हुनरमंद युवा ही आत्मनिर्भर भारत की असली पूंजी है। हुनर का आशय सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि युवाओं का स्वाभिमान है।जब एक बेटी ब्यूटी थेरेपिस्ट बनकर अपना पार्लर खोलती है, जब एक किसान का बेटा फूड प्रोसेसिंग* सीखकर अचार-मुरब्बा का ब्रांड बनाता है, जब एक आदिवासी युवा बांस शिल्प* में ट्रेनिंग लेकर विदेशों में उत्पाद बेचता है । तब सिर्फ परिवार नहीं चलता, समाज की सोच बदलती है। स्किल के साथ विल मिलकर न्यू इंडिया’ का फॉर्मूला बन रहे है । युवाओं से आग्रह करते हुए कहा डिग्री भले ही आपकी पहचान है, लेकिन स्किल आपकी उड़ान है। दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। AI, रोबोटिक्स, ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर आने वाला समय उनका है जिनके पास नया सीखने का जज्बा* है। सरकार आपके साथ है।फ्री ट्रेनिंग, लोन, स्टार्टअप सपोर्ट सब तैयार है। बस युवाओ को कदम बढ़ाना है।विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं से आह्वान करते हुए कहा हम हुनर को हथियार बनाएंगे और भारत को दुनिया की स्किल कैपिटल’ बनाएंगे।

Latest news
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भे... ऑपरेशन शंखनाद के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.....14 चक्का ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तस्करी... 300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज.... चोरी डाला समेत 21 ... "हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से...